Search

 
 
 

किरीबुरू : चलती लाइन से तांबे की बिजली तार काट ले गये चोर, गर्मी व अंधेरे में रहने को विवश लोग

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : 19/20 अप्रैल की मध्य रात्रि लगभग 12 बजे अज्ञात चोरों ने बिजली के खंभे से तांबे का तार काट फरार हो गए. तार काटे जाने की घटना के बाद से रात भर सैकड़ों सेलकर्मी भीषण गर्मी में व अंधेरे में रात गुजारने को विवश हो गए. यह घटना सेल की किरीबुरु टाउनशिप स्थित चिल्ड्रेन पार्क लाईन में स्थित पोल से लेकर आगे की दो पोल तक घटी है. बिजली खंभा से करंट लाईन को काटने के लिए चोरों ने किसी लंबे बांस में हेक्सा ब्लेड बांध कर तार को काटा है. टाउनशिप स्थित इन बिजली खंभे से हीं सेलकर्मियों के आवासों में बिजली कनेक्शन दिया गया है. यह सारे तार तांबे के हैं. चोरों के बढ़ते हौसले से जनता परेशान हो रही है. इसे भी पढ़ें :शुरू">https://lagatar.in/the-first-solar-eclipse-of-the-year-has-started-a-special-sight-will-be-seen-in-the-sky-after-100-years/">शुरू

हो गया साल का पहला सूर्य ग्रहण, 100 साल बाद आसमान में दिखेगा खास नजारा

चोर मुनाफा कमा रहे है

उल्लेखनीय है कि यह पहली घटना नहीं है. बल्कि कुछ दिन पूर्व हीं चोरों ने चर्च लाइन स्थित बिजली खंभे की तार काट ली थी. इससे पहले भी अनेकों बार जान जोखिम में डाल चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. चोरों को पूरी जानकारी होती है कि करंट किस दिशा की पोल की ओर प्रवाहित हो रही है. ऐसे में पहले वह बड़ा रिस्क लेकर एक पोल की तार को काटने के बाद करंट को रोक आसानी से दूसरे व तीसरे पोल की तार काट ले जाते हैं. तांबे की मोटी तार होने की वजह से इन्हें बेच कर वह मोटी मुनाफा कमा रहे हैं. व गर्मी में बिजली नहीं रहने से बच्चे व परिवार के लोग रात भर गर्मी से बेहाल व परेशान रहे. चोरों का पकड़ा जाना अत्यंत आवश्यक है. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-bjp-workers-burnt-the-effigy-of-chief-minister-hemant-soren-in-barajamda/">नोवामुंडी

: भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ाजामदा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का किया पुतला दहन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही