Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : खदान के गेट पर ड्यूटी जाने वालों की ब्रेथ एनलाइजर से होगी जांच

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरु प्रबंधन ने 8 जून से खदान गेट पर ब्रेथ एनलाइजर मशीन से खदान में ड्यूटी करने जाने वाले सेलकर्मियों व ठेका मजदूरों की जांच करेगी. इसके लिये प्रबंधन के प्रशासनिक व कार्मिक विभाग ने तमाम मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दे दी है. इस संबंध में झारखण्ड मजदूर संघर्ष संघ के महामंत्री राजेन्द्र सिंधिया ने बताया कि प्रबंधन ने जानकारी दी है कि 8 जून से उक्त मशीन से सारे सेलकर्मियों, अधिकारियों व ठेका मजदूरों की जांच की जाएगी. जो व्यक्ति शराब पीकर ड्यूटी जाते पकडे़ जायेंगे, उन्हें खदान के अंदर प्रवेश करने नहीं दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : सुरक्षाबलों">https://lagatar.in/security-forces-recovered-five-ieds-including-20-kg-pipe-bomb/">सुरक्षाबलों

ने 20 किलो के पाइप बम समेत पांच आईईडी किया बरामद
प्रबंधन ने यह कदम खदान में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने, खासकर बीते दिनों खदान में हुई डम्पर दुर्घटना के बाद यह कदम उठाया है. जांच नियमित रूप से की जाएगी. इससे पहले प्रबंधन ने डम्पर ऑपरेटरों को ड्यूटी के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया है. उल्लेखनीय है कि कई सेलकर्मी व ठेका मजदूर ड्यूटी के दौरान शराब पीकर जाते हैं अथवा शराब लेकर जाते हैं एवं ड्यूटी स्थल पर पीते हैं. कई बार तो खदान में पार्टी का भी आयोजन होता है, जिसमें खुलकर शराब का सेवन होता है. कई दुर्घटनाएं शराब के नशे में होती हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही