Search

 
 
 

Kiriburu  : जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी भेजे गये जेल

 
Kiriburu (Shailesh Singh) :   गुवा थाना क्षेत्र के कल्याण नगर में दो युवकों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने वाले तीन आरोपियों को गुवा पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को चाईबासा जेल भेज दिया है. ज्ञात हो कि गुवा के न्यू क्लोनी क्षेत्र में 17 अक्टूबर की रात लगभग साढ़े आठ बजे के करीब युवकों के बीच हुई मारमीट में चार युवक घायल हो गये थे. इसमें गंभीर रूप से घायल गुवा निवासी दो युवक अनुज तिर्की (37 वर्ष) पिता हाबिल तिर्की एवं विकास सिंह (23 वर्ष) पिता मोहन सिंह को इलाज हेतु सेल अस्पताल, गुवा में भर्ती कराया गया था. इसे भी पढ़ें :  बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-mining-department-team-seized-3-tractors-loaded-with-illegal-sand/">बोकारो

: खनन विभाग की टीम ने अवैध बालू लदे 3 ट्रैक्टर किए जब्त
अनुज तिर्की के सिर में गंभीर चोट लगी थी. उसे 17 टांके लगे हैं. बाकी युवकों को मामूली चोटें आयी हैं. अनुज तिर्की की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए आईजीएच राउरकेला अस्पताल रेफर कर दिया. गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि अस्पताल में भर्ती घायल युवकों के लिखित आवेदन मिलते ही एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार तीन युवकों को जेल भेज दिया गया है. जेल भेजे गए युवकों में गुवा राम नगर निवासी गणेश गोप, जगन्नाथपुर निवासी निशांत मंडल और शुभेंद्रू प्रधान शामिल हैं. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-parimal-sanstha-is-organizing-an-evening-in-the-name-of-kumar-sanu-on-sunday/">Adityapur

: परिमल संस्था रविवार को आयोजित कर रहा एक शाम कुमार सानू के नाम
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही