Kiriburu (Shailesh Singh) : आनंदपुर पुलिस ने 7 अप्रैल की रात 3 पीएलएफआई नक्सलियों को 3 लोडेड हथियार, नक्सली संगठन का पर्चा व रसीद आदि के साथ गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर ने प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया को बताया कि 7 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई के तीन उग्रवादी आनंदपुर क्षेत्र में बाइक पर घुम रहे हैं. प्राप्त सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मनोहरपुर अजीत कुमार कुजूर के मार्ग दर्शन में पुलिस निरीक्षक फागु होरो के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन कर आनन्दपुर थाना गेट के बाहर सघन वाहन जांच प्रारम्भ किया गया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-inauguration-of-harinam-sankirtan-in-chekam-baliguma-and-devli-pukhuria-villages/">घाटशिला
: चेकाम, बालीगुमा व देवली पुखुरिया गांव में हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ
शहीद सिदो कान्हू जयंती पर मुख्यमंत्री बांटेगें लाभुकों को नियुक्ति पत्र
: चेकाम, बालीगुमा व देवली पुखुरिया गांव में हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ
पुलिस ने तीनों को दौड़ाकर पकड़ा
रात्रि करीब 08.15 बजे जीरो माइल की तरफ से भालुडुंगरी चौक आनन्दपुर की ओर जा रहे बाइक सवारों को टार्च की रोशनी देकर रुकने का इशारा किया गया तो बाइक पर सवार तीन व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर सड़क किनारे बाइक रोककर भागने का प्रयास किया. जिन्हें पुलिस बल के सदस्यों ने तीनों को दौड़ाकर पकड़ लिया गया. नाम पता पूछने पर उनके द्वारा अपना-अपना नाम पता क्रमशः अमित तोपनो (उम्र 20 वर्ष) पिता मनुएल तोपनो. बीयेस लखवा (उम्र करीब 25 वर्ष) पिता रामदास लखवा एवं सन्तु लखवा उर्फ संतोष लखवा सभी ग्राम बेडातुलुण्डा, थाना- आनन्दपुर, जिला पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा बताया. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज:">https://lagatar.in/sahibganj-chief-minister-will-distribute-appointment-letters-to-the-beneficiaries-on-martyr-sido-kanhu-jayanti/">साहिबगंज:शहीद सिदो कान्हू जयंती पर मुख्यमंत्री बांटेगें लाभुकों को नियुक्ति पत्र
Leave a Comment