Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु: गुवा में 44 बूथों का संचालन के लिये बनाए गए हैं तीन कलस्टर

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : गुवा क्षेत्र के 44 बूथों का संचालन के लिये गुवा में तीन कलस्टर बनाए गए हैं. गुवा क्लस्टर पर सभी सुविधाओं का निरीक्षण मंगलवार को अंचलाधिकारी सुनील चन्द्र ने बीडीओ अनुज बंदो और गुवा थाना प्रभारी अनील कुमार यादव के साथ किया. पोलिंग पार्टी और प्रतिनियुक्त बल के रुकने की समुचित व्यवस्था के लिये सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिशा-निर्देश दिया गया. कलस्टर में रहने के लिये सुविधायें उपलब्ध कराए जाने के लिये कहा गया. बताया गया की गुवा क्षेत्र के 44 बूथों का संचालन के लिये गुवा में तीन कलस्टर बनाए गए हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-ug-semester-six-and-pg-semester-three-students-will-be-promoted/">चाईबासा

: यूजी सेमेस्टर छह व पीजी सेमेस्टर तीन विद्यार्थी किए जाएंगे प्रमोट

सुविधायें मुहैया कराने के दिये निर्देश

इसमें इस्को मध्य विद्यालय, गुवा बाजार स्थित आईटीआई सेंटर एवं नुईया क्षेत्र में एक कलस्टर बनाया गया है. इन तीनों कलस्टर में सुविधाओं के आधार पर चुनाव कराने वाले संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को ठहराया जाएगा. इस संदर्भ में गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि चुनाव कार्य को पूर्णता शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से कराए जाने के लिये पुलिस की व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंध होगी. आम लोगों के सहयोग से पुलिस बल पूरी तत्परता से कार्य करेगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-10-ward-members-elected-unopposed-from-nimdih-panchayat/">चाईबासा:

नीमडीह पंचायत से 10 वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही