Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : दुईया मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल व अन्य खेलकूद प्रतियोगिता 22 से

Advertisement
Advertisement
  • सेल, गुआ प्रबंधन ने किया है प्रतियोगिता का आयोजन
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की गुआ खदान प्रबंधन द्वारा सीएसआर योजना के तहत तथा सारंडा के गंगदा पंचायत के मुखिया एवं मानकी-मुंडा के सहयोग से तीन दिवसीय फुटबौल व विभिन्न प्रकार का खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करेगा. इस संबंध में मुखिया राजू सांडिल ने कहा कि सेल की गुआ प्रबंधन के सौजन्य से दुईया खेल मैदान में 22, 23 एवं 24 फरवरी को पंचायत के 10 गांवों के युवक-युवतियां, बच्चे एवं महिला-पुरुष खिलाड़ियों के बीच विभिन्न प्रकार का खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होगी. 22 फरवरी को दो महिला फुटबॉल टीमों के बीच प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच होगा.  इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-poor-children-prone-to-drug-addiction-and-theft-are-a-matter-of-concern-for-the-society/">किरीबुरु

: नशापान व चोरी की ओर अग्रसर गरीब बच्चे समाज के लिये चिंता विषय
इसके बाद सभी 10 गांवों की पुरुषों की टीम का मुकाबला होगा. इसके अलावे 100, 200, 500, 1000 मीटर दौड़, मेढ़क रेस, बिस्कुट रेस, चम्मच-गोटी रेस, चप्पल रेस, थ्री लेग रेस, सुई-धागा, हंडी फोड़, तीरंदाजी, म्यूजिकल चेयर, सामान्य ज्ञान, साइकिल रेस आदि प्रतियोगिता का आयोजन होगा. इस प्रतियोगिता में नुईया, गंगदा, घाटकुड़ी, काशिया-पेचा, रोवाम, दुईया, लेम्ब्रे, छोटा जामकुन्डिया, बड़ा जामकुन्डिया एवं अगरवां के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे. फुटबॉल के सभी गांवों की टीमों को जर्सी, बूट, फुटबॉल के अलावे सभी खेल के विजेताओं को पुरस्कार दिया जायेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही