Search

किरीबुरू : दोदारी गांव के दो घर से तीन बकरी चोरी

Kiriburu (Shailesh Singh) : नक्सल प्रभावित सारंडा के गंगदा पंचायत अन्तर्गत सुदूरवर्ती दोदारी गांव में 14 फरवरी की अहले सुबह लगभग दो बजे अज्ञात बकरी चोरों ने दो ग्रामीणों के घर से तीन बकरीयों की चोरी कर ली. घटना के समय सभी ग्रामीण अपने-अपने घरों में गहरी निंद में सो रहे थे. दोदारी गांव में हीं गंगदा पंचायत के मुखिया सुखराम उर्फ राजू सांडिल रहते हैं. रघुनाथ हुरद की दो बकरी व उंटू गोप की एक बकरी शामिल है. दोनों पिड़ित परिवार मुखिया के पड़ोस में ही रहते हैं. तीनों बकरियों की कीमत लगभग 30-40 हजार रुपये बताई जा रही है. इस संबंध में मुखिया राजू सांडिल और पिड़ित ने बताया की रात लगभग दो बजे जब सभी गहरी निंद में सो रहे थे. तभी अज्ञात चोर वाहन से पहुंचे एवं दोनों के घर को बाहर से बंद कर बकरी बकरियां चोरी कर लेते गये. इसे भी पढ़ें :अक्टूबर">https://lagatar.in/siram-toli-mecon-flyover-work-to-be-completed-before-october-sunil-kumar-2/">अक्टूबर

से पहले पूरा हो सिरम टोली-मेकॉन फ्लाई ओवर का काम : सुनील कुमार
उल्लेखनीय है कि सारंडा के ग्रामीण अपनी आजीविका व आर्थिक उन्नति के लिए बडे़ पैमाने पर बकरी पालन करते हैं. दुःख की बात है कि बाहरी चोर सारंडा के विभिन्न गांवों से हर माह बकरी चोरी कर फरार हो जाते हैं. नक्सल क्षेत्र होने की वजह से रात में इन क्षेत्रों में कभी भी पुलिस गश्ति अथवा वाहन जांच नहीं होती है. बीते वर्ष 8 अक्तूबर की सुबह लगभग 11 बजे घाटकुड़ी के पपरीहातु टोला से बोलेरों संख्या- ओआर09क्यू-2616 पर सवार होकर बकरी चोरी करने आये चार लोग विकास कुमार (बड़ाजामदा), आकाश प्रधान (कोचडड़ा), विजु एंव अज्जू (दोनों जगन्नाथपुर) को बकरी चुराकर भागने के दौरान ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था. इसे भी पढ़ें :अक्टूबर">https://lagatar.in/siram-toli-mecon-flyover-work-to-be-completed-before-october-sunil-kumar-2/">अक्टूबर

से पहले पूरा हो सिरम टोली-मेकॉन फ्लाई ओवर का काम : सुनील कुमार

सड़क पर बैठी बकरियों को देख मौके की तलाश में लग जाते हैं

इससे पहले रोवाम गांव निवासी बिरंची गोप और अजीत गोप की एक-एक, दुईया गांव निवासी देवेन चेरवा का चार, बियूबेड़ा निवासी गोपाल कोड़ा की तीन, घाटकुड़ी गांव निवासी गोमारी चाम्पिया की दो खस्सी अथवा बकरी को अज्ञात चोर उठाकर ले गए थे. यह चोर दिन अथवा शाम में बोलेरो से आते थे. ग्रामीण इन्हें आम यात्री समझकर इन पर शक नहीं करते. यह लोग मुख्य सड़क पर गुजरने के दौरान सड़क पर बैठी बकरियों को देख मौके की तलाश में लग जाते हैं. जब कोई ग्रामीण बकरी के आसपास नहीं होता तो यह अचानक वाहन लेकर बकरी के पास पहुंचते हैं और उसे पकड़कर बोलेरो में लोड कर फरार हो जाते हैं. अब तो घर मालिक का दरवाजा बाहर से बंद कर बकरी चोरी करना प्रारम्भ कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mla-deepak-bijan-held-public-court-in-chandwari/">चाईबासा

: विधायक दीपक बिरुवा ने चांदवारी में लगाया जनता दरबार
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp