Search

किरीबुरू : झारखंड के तीन मजदूरों की तमिलनाडु में पिटाई, मदद की लगाई गुहार

Kiriburu (Shailesh Singh) : झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से रोजगार के लिए तमिलनाडु गए युवकों को वहां कुछ लोगों ने रविवार को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया. मारपीट की इस घटना में रांची के तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना में घायल हुए युवकों ने बताया कि चाईबासा के कल्याण गुरुकुल समेत झारखंड के अन्य क्षेत्रों से बेरोजगार युवकों को प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए तमिलनाडु स्थित एटलस कंपनी में भेजा गया है. झारखंड के लगभग 300 युवक-युवतियां यहां काम करते है. रविवार सुबह कुछ लोगों ने बेवजह झारखंड के युवकों पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया. घटना के बाद उन्हें पुलिस से भी मदद नहीं मिली. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-ghat-yatra-taken-out-for-jantal-puja-wished-for-happiness-peace-and-prosperity/">चक्रधरपुर

: जंताल पूजा को लेकर निकाली गई घट यात्रा, सुख शांति व समृद्धि की कामना की

सरकार से मदद की अपील

मजदूरों ने बताया कि इस कंपनी में मजदूरों का भारी शोषण हो रहा है. खाना भी काफी घटिया स्तर का दिया जाता है. इसी कंपनी में कार्यरत दूसरे राज्य के एक मजदूर की चार उंगलियां मशीन से कट कर अलग हो गई है. उक्त घटना को कंपनी प्रबंधन छिपाए हुए है एवं उसे तमिलनाडु में ही रखकर इलाज करा रही है. मजदूरों ने न्याय दिलाने का आग्रह किया है. घटना की सूचना देने वाले मजदूर ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की बात कही, अन्यथा कंपनी उन्हें काम से हटाकर गलत कार्यवाही कर सकती है. मजदूरों ने इस मामले को लेकर झारखंड सरकार द्वारा कदम उठाने की अपील की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp