Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : टाटीबा गांव के निकट दो कारों की भिड़ंत में तीन लोग घायल

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरू थाना अन्तर्गत टाटीबा गांव से पूर्व एक मोड़ पर हुन्डई कार (ओडी14डब्लू-0410) एवं मारुति वैगन आर कार (ओआर16ए-1112) के बीच सीधी टक्कर में कार सवार शशि नाग, लक्ष्मी करुवा एवं सरोज करुवा गंभीर रूप से घायल हुये. तीनों घायलों को निकटवर्ती ओडिशा स्थित सेल की बोलानी अस्पताल ले जाया गया है जहां सर्जन डॉ. सुनील कुमार द्वारा इलाज किया गया है. तीनों को गंभीर चोटें आयी हैं लेकिन सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-md-reaches-the-city-bonus-may-be-announced-on-friday/">जमशेदपुर:

टाटा स्टील के एमडी पहुंचे शहर, शुक्रवार को हो सकता है बोनस समझौते पर हस्ताक्षर

पुलिस के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने घायलों को भिजवाया अस्पताल

डॉ. सुनील कुमार ने बताया की शशि नाग को सर में, सरोज करुवा को सीने में तथा लक्ष्मी करुवा को गम्भीर चोटें आयी हैं. तीनों खतरे से बाहर हैं. घटना की सूचना पाकर तत्काल किरीबुरू थाना पुलिस घटनास्थल पर घायलों की मदद हेतु पहुंची, लेकिन तब तक स्थानीय लोगों ने सभी अस्पताल में भेजवा दिया था. घटना के बाबत बताया जा रहा है की दोनों कार तेज रफ्तार में थी एवं मोड़ पर गलत दिशा में घुस एक-दूसरे को टक्कर मारी. यह घटना 8 सितम्बर की शाम लगभग 4 बजे के करीब की बताई जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही