Search

Kiriburu  : नक्सलियों का तीन एसएलआर मैगजीन व 125 पीस गोली बरामद

  • कराईकेरा थाना क्षेत्र के जंगल में सर्च अभियान में पुलिस को मिली सफलता
Kiriburu (Shailesh Singh) :  चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान दल ने सर्च अभियान में मंगलवार को कराईकेला थानान्तर्गत केराबीर पहाड़ी की उत्तरी तलहटी में कुर्जुली गांव के बांद्रागाड़ा टोला के समीप दो नक्सल डम्प से तीन पीस एसएलआर मैगजीन और 125 पीस 7.62 एमएम एसएलआर की गोली बरामद किया है. यह जानकारी चाईबासा पुलिस ने दी है. चाईबासा पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान, सारंडा, पोड़ाहाट क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-raghuvar-das-is-violating-the-dignity-of-constitutional-post-dr-ajay/">Jamshedpur

: संवैधानिक पद की मर्यादा तार-तार कर रहे रघुवर दास – डॉ. अजय
इन्हें पकड़ने के लिए चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN (बटालियन), 203 BN, 205 BN, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN. 157 BN, 174 BN, 193 BN, 157 BN 134 BN, 26 BN,11 BN की टीमों का एक संयुक्त दल गठित कर लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 21 अक्टूबर से अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), चाईबासा के नेतृत्व में झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ 157 BN एवं सैट-58 के साथ एक संयुक्त अभियान दल का गठन करते हुए कराईकेला थानान्तर्गत ग्राम भरनिया, लक्ष्मीपोसी, बांझीकुसुम, कराईकेला, कनसोरा, इन्दुवा, जोजोदागढ़ा, बांद्रागाड़ा, कुला के जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारंभ किया गया. अभियान दल में पारस राणा, आईपीएस, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), चाईबासा पुलिस, झारखंड जगुआर एजी-3 कंपनी, सैट-58 एवं सीआरपीएफ 157 बटालियन की डेल्टा कंपनी शामिल थी. इसे भी पढ़ें :  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-naushad-of-putki-injured-in-attack-by-bhujali-dies-in-rims/">धनबाद

: भुजाली से हमले में जख्मी पुटकी के नौशाद की रिम्स में मौत
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp