Search

किरीबुरू : कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे तीन युवक

Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरू शहर से सटे ओडिशा के पचरी गांव के समीप कार दुर्घटना में किरीबुरू के तीन युवक बाल-बाल बच गए. यह घटना 3 जून की देर शाम लगभग 6 बजे की है. कार में प्रोजेक्ट सेन्ट्रल स्कूल के शिक्षक संजय कुमार झा का बेटा के केतन और उसके दो दोस्त सवार थे. तीनों युवकों को मामूली चोट आई है. घटना के बाबत बताया जा रहा है कि के केतन जमशेदपुर में नौकरी करता है एवं शनिवार को किरीबुरू आया था. वह अपने दोस्तों साथ कार से पचरी तरफ घूमने गया था. तभी तेज रफ्तार कार से एक मोड़ पर चालक का संतुलन हटा एवं कार दो-तीन पलटी खाकर सीधी खड़ी हो गई. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने कार से घायल युवकों को बाहर निकाला. बोलानी पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jci-planted-amrit-dhara-in-st-xaviers-school/">जमशेदपुर

: जेसीआई ने सेंट जेवियर्स स्कूल में लगाया अमृत धारा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp