Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : थंडर एकादश व केबीआर सुपर वूमेन सेमीफाइनल में

Kiriburu (Shailesh Singh) : महिला टी-10 फ्लड लाईट क्रिकेट प्रतियोगिता में 12 अप्रैल को खेले गये पहले मुकाबले में थंडर एकादश ने केबीआर हिल्टॉप वारियर्स को 75 रनों से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुये थंडर एकादश ने 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 107 रन बनाये. इसमें ओसियन ने 24 गेंदों पर धुआंधार 52 रन बनाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी केबीआर हिल्टॉप वारियर्स ने 10 ओवर में 3 विकेट खोकर मात्र 32 रन हीं बना सकी. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-police-seized-nine-bikes-in-vehicle-investigation/">चाईबासा

: पुलिस ने वाहन जांच में नौ बाइक किया जब्त

केबीआर ने द वूमेन स्टार को 32 रन से किया पराजित

[caption id="attachment_607030" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/MHILA-KRICET-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> खिलाड़ियों से परिचय लेती मुख्य अतिथि.[/caption] दूसरे मुकाबले में केबीआर सुपर वूमेन ने द वूमेन स्टार को 32 रनों से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुये केबीआर सुपर वूमेन ने 10 ओवर में 68 रन बनाये. जिसमें सुनीता ने सर्वाधिक 36 रन का योगदान दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी द वूमेन स्टार 8 विकेट खोकर मात्र 42 रन हीं बना सकी. तीसरे मुकाबले में साइनिंग स्टार ने केबीआर हिल्टॉप वारियर्स को 24 रनों से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुये साइनिंग स्टार ने 10 ओवर में 96 रन बनायी. जिसमें टीना ने सर्वाधिक 44 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी केबीआर हिल्टॉप वारियर्स ने 10 ओवर में 72 रन हीं बना सकी. इसमें आकांक्षा ने 27 रन का योगदान दिया. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-daylight-robbery-of-sand-at-nagudsai-panipada-ghat/">बहरागोड़ा

: नागुड़साई-पानीपड़ा घाट पर दिनदहाड़े हो रही बालू की लूट

विजेता टीमों के बीच फाइनल मुकाबला गुरुवार रात को होगी

बेहतर अंक तालिका के आधार पर चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची है. जिसमें 13 अप्रैल की रात पहला सेमीफाइनल मुकाबला थंडर एकादश एवं केबीआर सुपर वूमेन तथा दूसरा सेमीफाइनल मेघाहातुबुरु वूमेन क्रिकेट क्लब एवं साइनिंग स्टार के बीच खेला जायेगा. दोनों विजेता टीमों के बीच फाइनल मुकाबला भी आज देर रात खेला जायेगा. प्रतियोगिता में शहर की कुल छः महिला टीमें भाग ले रही है. इस दौरान महिला समिति की अध्यक्ष स्टेला सेलबम, सीजीएम एसएस साहा, महाप्रबंधक एके पटनायक, महाप्रबंधक भीके सुमन, महाप्रबंधक के बी.थापा, संजय कुमार, डॉ. मनोज कुमार, सुनीता थापा, नीलम वर्मा, जिगिल सिंह, कुलदीप सिंह, राजनारायण शर्मा, नागेश झा, अफताब आलम, बीरबल गुडि़या, विजय गुप्ता, शैलेश बारी, शरीफ आलम, बंटी, छोटू गुप्ता, जस्प्रित, अरविन्द लाल, हर्षित, गोलू आदि दर्जनों मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-tribute-paid-on-the-martyrdom-day-of-senapati-jirpa-laya/">चांडिल

: सेनापति जिरपा लाया के शहादत दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही