Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : थंडर एकादश ने साइनिंग स्टार को 10 विकेट से किया पराजित

Kiriburu (Shailesh Singh) : महिला टी-10 फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में थंडर एकादश ने साइनिंग स्टार को 10 विकेट से हरा दिया. तीसरे मुकाबले में मेघाहातुबुरु वूमेन क्रिकेट क्लब ने द वूमेन स्टार को 9 विकेट से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया. पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुये साइनिंग स्टार ने 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 37 रन बनाये. इसमें वंदना ने सर्वाधिक 12 रन का योगदान दिया. जबकि शिखा ने 3 विकेट और अमरीता और रेश्मा ने 2-2 विकेट लिये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी थंडर एकादश ने बिना विकेट खोये जीत हासिल कर ली. इसमें अमरीता ने 26 और ओसियन ने 12 रन बनाये. इसे भी पढ़ें :नीतीश">https://lagatar.in/nitish-kumar-met-rjd-supremo-lalu-yadav-inquired-about-his-condition-discussed-the-socio-political-situation/">नीतीश

कुमार ने लालू यादव से की मुलाकात, जाना हालचाल, सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों पर की चर्चा

चन्द्रमणी ने सर्वाधिक 18 रन बनाया

[caption id="attachment_605957" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/MHILA-CRIKET-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करती स्टेला सेलबम व सीजीएम एसएस साहा.[/caption] सेल की मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन के तत्वावधान में 11अप्रैल की देर रात प्रतियोगिता आयोजित की गई थी. दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुये द वूमेन स्टार ने 10 ओवर में 57 रन बनाया. इसमें चन्द्रमणी ने सर्वाधिक 18 रन बनाया. जबकि पिंकी व निर्मा ने 1-1 विकेट लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेघाहातुबुरु वूमेन क्रिकेट क्लब ने मात्र एक विकेट खोकर जीत प्राप्त कर ली. इसमें निर्मा ने 26 रन और पूनम ने 10 रन का योगदान दिया. जबकि सरस्वती ने एक मात्र विकेट लिया. प्रतियोगिता में शहर की कुल छह महिला टीमें भाग ले रही है. इसमें मेघाहातुबुरु वूमेन क्रिकेट क्लब, किरीबुरु सुपर वूमेन, द वूमेन स्टार, साइनिंग स्टार, थंडर एकादश, हिल्टॉप वारियर्स शामिल है. इसे भी पढ़ें :तनुश्री">https://lagatar.in/this-was-husbands-reaction-on-tanushree-duttas-sister-ishita-duttas-pregnancy/">तनुश्री

दत्ता की बहन इशिता दत्ता की प्रेग्नेंसी पर ऐसा था पति का रिएक्शन

 ये थे उपस्थित

मौके पर महिला समिति की अध्यक्ष स्टेला सेलबम, सीजीएम एसएस साहा, महाप्रबंधक एके पटनायक, महाप्रबंधक भीके सुमन, महाप्रबंधक केबी थापा, संजय कुमार, डॉ. मनोज कुमार, सुनीता थापा, नीलम वर्मा, जिगिल सिंह, कुलदीप सिंह, राजनारायण शर्मा, नागेश झा, अफताब आलम, बीरबल गुडि़या, विजय गुप्ता, शैलेश बारी, शरीफ आलम, बंटी, छोटू गुप्ता, जस्प्रित, अरविन्द लाल, हर्षित, गोलू आदि दर्जनों मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-truck-caught-fire-near-nayagram-on-nh-18/">चाकुलिया

: एनएच 18 पर नयाग्राम के पास ट्रक में लगी आग
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही