Search

 
 
 

किरीबुरु : शांति पूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए डीसी ने सारंडा के बूथों का लिया जायजा

 
Kiriburu (Shailesh Singh)लोकसभा चुनाव एवं बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर चाईबासा के डीसी कुलदीप चौधरी ने अन्य उच्च प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ सारंडा के किरीबुरु-मेघाहातुबुरु स्थित मतदान केन्द्रों व स्कूलों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उनके साथ जगन्नाथपुर के अनुमंडल पदाधिकारी सह प्रशिक्षु आईएएस सुश्री श्रुति राज लक्ष्मी, एसडीओ मुकेश मछुवा, किरीबुरु के एसडीपीओ अजय केरकेट्टा, बीडिओ अनुज बंदो, केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु के प्राचार्य डा आशीष कुमार आदि शामिल थे. उपायुक्त किरीबुरु स्थित प्रोजेक्ट सेंट्रल स्कूल, सामुदायिक भवन, उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्रोस्पेक्टिंग, मेघाहातुबुरु स्थित केन्द्रीय विद्यालय के मतदान केन्द्रों, मेघाहातुबुरु स्थित हेलीपैड मैदान आदि का जायजा लिया. इससे पहले डीसी ने बड़ाजामदा के झारखण्ड-ओडिशा सीमा स्थित चेकनाका का निरीक्षण व पंजी की जांच की. इसे भी पढ़ें : बेतिया">https://lagatar.in/bettiah-boat-capsized-in-the-river-two-girls-died-three-narrowly-escaped/">बेतिया

: नदी में पलटी नाव, दो बच्चियों की मौत, तीन बाल-बाल बची
लगातार न्यूज से बातचीत में उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान केन्द्रों, पोलिंग दल व इससे जुड़ी सभी रूट चार्ट का तमाम अधिकारियों के साथ दौरा किया जा रहा है. मतदान कर्मियों के लिये जो आवश्यक सुविधाएं प्रदान करनी है, उसे भी देखा जा रहा है. चुनाव हेतु जो रुट चार्ट सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी द्वारा जो बनाया गया है, उसे भी देखा जा रहा है. नक्सल प्रभावित सारंडा के सुदूरवर्ती जंगल गांव क्षेत्र में जो हमारी बूथें हैं, वहां हेलिकॉप्टर से मतदानकर्मियों को भेजा जाता है, उसका भी जायजा ले रहे हैं. इसके अलावे बोर्ड की परीक्षा चल रही है. उसमें किसी प्रकार की कोई दिक्कत या असुविधा तो नहीं हो रही है, उसे भी देख रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही