Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Kiriburu : सारंडा से लकड़ियों की तस्‍करी रोकने के लिए वन विभाग ने सैडल में लगाए दो स्‍थायी चेकनाका

Kiriburu (Shailesh Singh): सारंडा से यदा कदा सैडल गेट क्षेत्र के रास्ते ओडिशा की ओर होने वाली लकड़ियों की तस्करी को रोकने के लिये सारंडा वन प्रमंडल के डीएफओ अभिरुप सिन्हा के निर्देशानुसार गुवा वन विभाग ने सैडल से मनोहरपुर तथा कुमडीह जाने वाले मार्ग पर अलग-अलग दो स्थायी चेकनाका लगा दिया है. वन विभाग को उम्‍मीद है कि दोनों चेकनाका लगने से इस रास्ते रात के समय होने वाली लकड़ी की तस्करी पर पूरी तरह रोक लग जायेगी.

ग्रामीणों ने बैठक में दिया था सुझाव

उल्लेखनीय है कि कुछ माह पूर्व डीएफओ ने किरीबुरु वन विभाग कार्यालय में आईएफएस नीतीश कुमार व गुवा के रेंजर परमानंद रजक की मौजूदगी में सारंडा के दर्जनों गांवों के मानकी-मुंडाओं व बुद्धिजीवियों के साथ सारंडा जंगल को बचाने व ग्रामीणों का विकास हेतु विशेष बैठक की थी. उसमें ग्रामीणों ने सुझाव दिया था कि सैडल में वन विभाग चेकनाका लगाये. उसी के बाद यह चेकनाका स्थापित कर यहां वनकर्मियों को ड्यूटी  पर लगाया गया है. इसे भी पढ़ें : चांडिल:">https://lagatar.in/chandil-how-will-ichagarh-which-has-become-a-hub-of-illegal-businesses-be-made-an-ideal-assembly-constituency/">चांडिल:

गैरकानूनी धंधों का हब बन चुके ईचागढ़ को कैसे बनाएंगे आदर्श विधानसभा क्षेत्र
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही