Search

 
 
 

किरीबुरु : चाईबासा सीट जीतने के लिए गृहमंत्री ने भाजपाइयों को 19 सूत्री टास्क दिये!

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चाईबासा के कोल्हान विश्व विद्यालय परिसर स्थित सभागार में 7 जनवरी को भाजपा नेताओं को 2024 में चाईबासा लोकसभा एंव इस लोक सभा के अन्तर्गत आने वाले सभी छः विधानसभा सीट को जितने के लिये 19 सूत्री मंत्र अथवा टास्क को पूरा करने हेतु जिम्मेदारी सौंपी है. इसके अलावे तमाम बूथ क्षेत्रों में कम से कम 5-5 इलेक्ट्रिकल कमल फूल के निशान लगाने को कहा है. इसकी जिम्मेदारी केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को दी है. उन्होंने आगामी दिसम्बर में पूरे संसदीय क्षेत्रों से मोटरसाइकिल रैली निकालने की जिम्मेदारी दी है. इसमें 6 हजार मोटरसाइकिल शामिल होंगे. लोकसभा चुनाव से पहले चार बार चाईबासा आने की बात उन्होंने कही है. इसे भी पढ़ें : नौकरी">https://lagatar.in/what-happened-to-hemants-announcement-of-retirement-from-politics-if-there-is-no-job-babulal-marandi/">नौकरी

नहीं तो राजनीति से संन्यास वाली हेमंत की घोषणा का क्या हुआ- बाबूलाल मरांडी

मोटरसाइकिल रैली से 24 हजार वोटर जोड़ने का लक्ष्य

राजनीतिक विशेषज्ञ का मानना है कि 6 हजार मोटरसाइकिल की वजह से एक साथ कम से कम 24 हजार वोटर भाजपा से सीधे जुड़ेंगे. एक मोटरसाइकिल सवार कार्यकर्ता के घर में कम से कम चार वोटर (माता, पिता, स्वयं तथा पत्नी या अन्य) होंगे. अगर एक मोटरसाइकिल पर दो-दो कार्यकर्ता हुये तो यह संख्या दो गुणा होगी. इतने मोटरसाइकिल को खोजने हेतु कार्यकर्ता लगभग 5-10 लोगों से सम्पर्क करेंगे. इसके अलावे जो 19 मंत्र अथवा टास्क सौंपे गये हैं, वह सीधे गरीब व सामान्य जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं का समाधान करना है. हालांकि यह 19 टास्क की जानकारी कार्यकर्ताओं को पहले प्रदेश अथवा जिला कमिटी द्वारा नहीं दी गयी थी. इस वजह से कार्य अब तक प्रारम्भ नहीं हुआ है. इसमें जन वितरण प्रणाली, आयुष्मान, उज्ज्वला योजना आदि अनेक योजनाओं व कार्य के जरिये जनता से सीधे जुड़ना है. हर बूथ क्षेत्र में पांच-पांच इलेक्ट्रिकल कमल फूल लगाने का मतलब यह सिंबल अशिक्षित के भी दिल व दिमाग में बैठेगा. इससे उन्हें लाभ होगा. अमित शाह तमाम विधानसभा क्षेत्रों में बूथों की संख्या आदि की भी जानकारी मांगी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-gang-raped-on-the-banks-of-bahragora-river/">जमशेदपुर

: बहरागोड़ा नदी किनारे महिला से सामूहिक दुष्कर्म

सबसे बड़ी दीवार वर्तमान सांसद गीता कोड़ा व मधु कोड़ा

चाईबासा सीट व भाजपा के बीच सबसे बड़ी दीवार वर्तमान सांसद गीता कोड़ा और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा हैं. चाईबासा में गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश से लेकर भाजपा के तमाम बडे़ नेता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी सरकार पर बडे़ प्रहार करते रहे, लेकिन किसी ने भी मधु कोड़ा और गीता कोड़ा के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोला. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही