Search

 
 
 

Kiriburu : टोंटो पुलिस ने गुरुवारी अंगारिया का शव बुंडू गांव से किया बरामद

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : टोंटो थाना अन्तर्गत अत्यन्त नक्सल प्रभावित बुंडू गांव के मानकी टोला निवासी ओयबन अंगारिया की पत्नी गुरुवारी अंगारिया का शव टोंटो थाना पुलिस ने बुंडू गांव से 20 अक्टूबर की सुबह बरामद किया. नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से टोंटो थाना पुलिस रविवार को रोवाम स्थित सीआरपीएफ कैम्प से भारी संख्या में जवानों को लेकर उक्त गांव में पहुंची. इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी बुंडू गांव निवासी पीरु अंगारिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दूसरा आरोपी बुढ़न सिंह अंगारिया फरार है. उल्लेखनीय है कि गुरुवारी अंगारिया की हत्या 17 अक्टूबर की रात उसके घर पर पत्थर व ईंट से प्रहार कर दोनों अपराधियों ने कर दी थी. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-crackers-will-be-lit-only-for-two-hours-on-diwali-and-chhath/">Adityapur

: दीपावली व छठ पर दो घंटे ही जला सकेंगे पटाखे
हत्या के बाद रात में ही शव को गांव से दूर रोवाम गांव क्षेत्र स्थित अस्पताल के बगल कारो नदी तट पर बालू अथवा मिट्टी के नीचे छुपा दिया था. गिरफ्तार पीरू की निशानदेही पर शव को नदी किनारे से शव निकाला गया. गिरफ्तार आरोपी पीरु अंगारिया ने बताया कि मृतका उसे हमेशा गाली देती थी. घटना के दिन वह रोवाम बाजार गया था. वहां बुढ़न अंगारिया के साथ नशापान कर गांव लौटा था. देर शाम गुरुवारी अंगारिया उसे गाली दे रही थी. इसके बाद नशे की हालत में दोनों मिलकर पत्थर व ईंट से प्रहार कर उसकी हत्या कर शव को नदी किनारे जमीन में छिपा दिया. मृतका के पति की मृत्यु 12 वर्ष पूर्व तथा एक बेटे की मृत्यु लगभग 7 वर्ष पूर्व हो चुकी है. मृतका घर पर अकेली रहती थी. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-police-and-crpf-recovered-two-slrs-of-naxalites/">किरीबुरु

: पुलिस व सीआरपीएफ ने नक्सलियों का दो एसएलआर किया बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही