Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : मुसलाधार बारिश से आम जन-जीवन अस्त व्यस्त, सड़कें हुईं सुनसान

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरू-मेघाहातुबुरू एवं आसपास के क्षेत्रों में 19 अगस्त की दोपहर बाद से निरंतर जारी भारी वर्षा व वज्रपात की वजह से आम जन-जीवन थम सी गई है. निरंतर जारी भारी वर्षा की वजह से शहर की तमाम सड़कों पर वीरानी छाई हुई है. लोग अपने-अपने घरों में कैद है. खराब मौसम की वजह से संचार सुविधाएं एंव डीस टीवी भी ठप हो गई है. वर्षा के साथ तेज हवाओं की वजह से लोगों में भय व्याप्त है कि कहीं किसी हादसे का शिकार न हो जाएं. शहर में पिछले कुछ दिनों से निरंतर जारी भारी वर्षा की वजह से शहर का लेक गार्डन तालाब पूरी तरह से भर गया है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kolhans-weather-changed-due-to-low-pressure-in-the-bay-of-bengal/">जमशेदपुर

: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव से बदला कोल्हान का मौसम

20 अगस्त तक मुसलाधार बारिश होने की संभावना 

अगर यही हालात रही और वर्षा एक-दो दिन जारी रही तो तालाब का पानी सड़कों पर भी बहने की संभावना है. तेज व ठंडी हवाओं व भारी वर्षा की वजह से किरीबुरू शहर का न्यूनतम तापमान 20 एवं अधिकतम 23 डिग्री दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार 20 अगस्त तक इस क्षेत्र में मुसलाधार बारिश होने की संभावना है. क्षेत्र में जारी वर्षा के कारण जन्माष्टमी पर्व फिकी पड़ गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही