Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : टैरेफिक हिटर्स ने करमपदा एकादश को 10 विकेट से किया पराजित

Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में शनिवार की रात आयोजित दूसरा टी-10 डे-नाईट ओपेन क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में टैरेफिक हिटर्स ने करमपदा एकादश को 10 विकेट से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुये करमपदा एकादश ने 10 ओवर में 10 विकेट खोकर 40 रन बनाये. जिसमें दीपुन मूर्ति ने एक चौका की मदद से 11 गेंद में 12 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टैरेफिक हिटर्स ने 3.1 ओवर में बिना विकेट खोये जीत दर्ज किया. इसमें कासीफ ने 3 छक्का 3 चौका की मदद से 15 गेंद में 34 रन बनाये. विजेता टीम के खिलाड़ी मो. महफूज आलम को मेन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. उसने दो ओवर में तीन रन देकर तीन विकेट लिये. इसे भी पढ़ें :मुजफ्फरपुर:">https://lagatar.in/muzaffarpur-tejashwi-yadav-reached-skmch-hospital-at-12-30-pm-did-inspection/">मुजफ्फरपुर:

तेजस्वी यादव रात 12.30 बजे पहुंचे SKMCH अस्पताल, किया निरीक्षण

 दूसरे मैच में बीएल जगुआर ने एनबीसीसी बड़बिल को हराया

दूसरे मुकाबले में बीएल जगुआर बोलानी ने एनबीसीसी बड़बिल को 9 विकेट से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुये एनबीसीसी बड़बिल ने 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 51 रन बनाये. इसमें कोई खिलाड़ी दहाई अंक तक नहीं पहुंचा. लक्ष्य का पीछा करते हुये बीएल जगुआर बोलानी ने 5.4 ओवर में एक विकेट खोकर जीत दर्ज की. इसमें दिव्य रंजन दास ने दो छक्का, 2 चौका की मदद से 17 गेंद में 25 रन बनाया. विजेता टीम के खिलाड़ी विक्की को मेन ऑफ द मैच चुना गया. उसने 2 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट लिये. इसे भी पढ़ें :पलामू">https://lagatar.in/palamu-seminar-in-hussainabad-gyanodaya-public-school-discussion-on-digital-education/">पलामू

: हुसैनाबाद ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल में गोष्ठी, डिजिटल शिक्षा पर चर्चा

तीसरे मुकाबले में ब्लैक सार्क्श ने इलेवेन गियर एकादश को किया पराजित 

[caption id="attachment_623891" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/criket-match-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विक्की को मेन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते महाप्रबंधक दीपेन लोहार.[/caption] तीसरे मुकाबले में ब्लैक सार्क्श ने इलेवेन गियर एकादश को 35 रनों से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुये ब्लैक सार्क्स ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 114 रन बनाये. जिसमें अरबाब ने 1 छक्का 2 चौका की मदद से 18 गेंद में 27 रन, वाहिद ने 3 चौका की मदद से 18 गेंद में 18 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करते हुये इलेवेन गियर ने 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 79 रन हीं बना सकी. इसमें एस रौय ने 1 छक्का 3 चौका की मदद से 20 गेंद में 24 रन बनाये. इसमें विजेता टीम के खिलाड़ी हर्ष को मेन औफ द मैच घोषित किया गया. इन्होंने 12 गेंद में 16 रन बनिये तथा 1 विकेट लिये. इसे भी पढ़ें :ऐश्वर्या">https://lagatar.in/abhishek-bachchan-watches-ponniyin-selvan-2-with-aishwarya-rai-and-daughter-aaradhya/">ऐश्वर्या

राय और बेटी आराध्या के साथ अभिषेक बच्चन ने देखी ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’

चौथे मुकाबले में बीएल जगुआर ने वॉलीबॉल वारियर्स को हराया

चौथे मुकाबले में बीएल जगुआर बोलानी ने वॉलीबॉल वारियर्स को 6 विकेट से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुये वॉलीबॉल वारियर्स ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 54 रन बनाये. जिसमें मो. शाकीब ने एक चौका की मदद से 21 गेंद में 16 रन बनाया. लक्ष्य का पीछा करने ऑफ द मैच दिया गया. इसने 4 छक्का 2 चौका की मदद से 16 गेंद में 39 रन बनाया. इस दौरान महाप्रबंधक दीपेन लोहार, इशान सिंह कठोते, चंदन, नागेश झा, अनमोल पांडेय, फरहान आलम, जशांक बोहरा, सुचीत, सत्यम कुमार, विश्वजीत मुखर्जी, विक्की, हर्ष राय, अजय सांडिल, युधिष्ठिर महाकुड़, आलम अंसारी आदि सैकड़ों मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-municipal-corporation-has-decided-to-hand-over-the-water-supply-system-of-adityapur-to-jindal/">आदित्यपुर

: नगर निगम ने पूरे आदित्यपुर की जलापूर्ति व्यवस्था जिंदल को सौंपने का लिया निर्णय
   

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही