Search

 
 
 

किरीबुरू : सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन ठप

 
Kiriburu (Shailesh Singh) :  किरीबुरू-मेघाहातुबुरु सीमा पर डी टाईप कॉलोनी से मीना बाजार जाने वाली मुख्य मार्ग पर एक पेड़ के गिरने से आवागमन शुक्रवार रात से बाधित है. उक्त पेड़ 21 जुलाई की रात लगभग 10 बजे के करीब गिरा. कल दिन से लेकर रात भर शहर में भारी वर्षा होती रही. पेड़ गिरने से बिजली तार को भी नुकसान पहुंचा है एवं अनेक क्षेत्रों में रात भर बिजली आपूर्ति बाधित रही. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-meghahatuburu-management-sent-notice-to-the-encroachers-to-vacate-the-place-in-a-week/">किरीबुरु

: मेघाहातुबुरु प्रबंधन ने अतिक्रमणकारियों को एक सप्ताह में जगह खाली करने का भेजा नोटिस
पेड़ गिरने से रास्ता अवरुद्ध होने के बाद लोग अन्य मार्ग से अपने घर जाने को मजबूर है. पेड़ गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ. लोगों ने बताया कि बिजली खंभे से अवैध तार खिंच कर कुछ लोग इस पेड़ के सहारे अन्यत्र ले गये थे. अवैध कनेक्शन वाले अनेक तार भी पेड़ गिरने से टूट गये. ऐसे में करंट भी प्रभावित होने का खतरा बना हुआ था. लेकिन घटना की खबर के बाद हीं इस लाईन की बिजली काट दी गई थी. समाचार लिखे जाने तक सड़क से पेड़ को हटाया नहीं गया है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-water-supply-stalled-for-four-days-in-urban-health-center-and-surrounding-areas/">आदित्यपुर

: शहरी स्वास्थ्य केंद्र व आसपास के क्षेत्रों में चार दिन से सप्लाई जलापूर्ति ठप
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही