Kiriburu (Shailesh Singh) : जगन्नाथपुर थाना अन्तर्गत जैतगढ़-चम्पुआ मुख्य मार्ग पर लौह अयस्क की ढुलाई में लगे एक ट्रेलर ने तीन वर्ष की बच्ची प्राची बेहरा को रौंद दिया. इस सड़क दुर्घटना में बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना से गुस्साये बेहरा टोला के ग्रामीणों ने दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को आग के हवाले कर सड़क जाम कर दिया है. इससे झारखण्ड-ओडिशा मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गई है. ट्रेलर के चालक व खलासी किसी तरह से फरार हो गए. यह घटना दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है. सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल की तस्वीर ले रहे लोगों के मोबाईल आदि को भी आक्रोशित ग्रामीणों ने तोड़ दिया. इस घटना में ट्रेलर चालक की गलती बताई जा रही है. लोगों का कहना है कि मुख्य सड़क के किनारे ही बेहरा टोला बस्ती है. वहीं से बच्ची पैदल सड़क पर आयी थी. तभी तेज रफ्तार उक्त वाहन ने बच्ची को रौंद डाला. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-condolence-meeting-organized-in-schools-on-the-demise-of-education-minister-jagannath-mahato/">नोवामुंडी
: शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन पर स्कूलों में शोक सभा आयोजित घटना की सूचना मिलने के बाद जगन्नाथपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने व घटना की जांच में लगी है. जगन्नाथपुर थाना प्रभारी यशराज सिंह से सम्पर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने संभवतः व्यस्तता की वजह से फोन नहीं उठाया. जिससे पूरी स्थिति की जानकारी नहीं मिल पा रही है. सूत्रों का कहना है कि आक्रोशित लोग सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक इस मार्ग पर लौह अयस्क की ढुलाई पर रोक अथवा नो इन्ट्री लगाने की मांग के साथ-साथ जैतगढ़ में एक एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं. इस मार्ग पर हमेशा सड़क दुर्घटना होती है, लेकिन एम्बुलेंस के अभाव में लोग जान दे देते हैं. घटनास्थल ओडिशा सीमा से काफी नजदीक बताई जा रही है. दूसरी तरफ लोगों का कहना है कि ट्रेलर से लौह अयस्क की ढुलाई की अनुमति नहीं होने के बावजूद इस मार्ग से निरंतर ट्रेलर में डाला बनाकर लौह अयस्क की खुलेआम ढुलाई की जा रही है. परिवहन विभाग भी इस पूरे मामले पर मौन है. [wpse_comments_template]
किरीबुरु : जैतगढ़ में ट्रेलर ने बच्ची को रौंदा, मौत

Leave a Comment