Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : लोस चुनाव के मद्देनजर सेलकर्मियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

Kiriburu (Shailesh Singh) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सेल किरीबुरु एवं मेघाहातुबुरु खदान के मतदान दल के सेलकर्मियों के लिए प्रशिक्षण देने का कार्य किरीबुरु स्थित सामुदायिक भवन में 21 मार्च को प्रारम्भ किया गया. यह प्रशिक्षण 22 मार्च को भी अलग-अलग दो-दो सत्र में चलेगा. किरीबुरु में आयोजित  दो दिवसीय प्रशिक्षण देने का कार्य मास्टर ट्रेनर अनिल कुमार, संजीव देव वर्मन, धर्मेन्द्र कुमार एवं अखिलेश्वर लाल कर्ण द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैड से मतदान से जुड़ी तकनीकी प्रशिक्षण सेलकर्मियों को दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-leopard-not-caught-even-after-five-days/">जमशेदपुर

: पांच दिनों बाद भी नहीं पकड़ाया तेंदुआ
हालांकि प्रशिक्षकों की टीम के साथ सुरक्षा कर्मियों को जोड़े जाने अथवा सुरक्षा कारणों से आज प्रशिक्षण कार्य के प्रारम्भ होने में थोड़ा विलम्ब हुआ. पहले सत्र का प्रशिक्षण सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चला, तथा दूसरे सत्र का प्रशिक्षण दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा. इसमें किरीबुरु-मेघाहातुबुरु खदान के लगभग 750-800 सेलकर्मी भाग लेंगे. इस दौरान उप महाप्रबंधक अमित कुमार विश्वास, सहायक महाप्रबंधक रमेश सिन्हा, रोहित टोप्पो, बी राजू बेलन आदि सेल अधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-delegation-of-jharkhand-andolankari-sangharsh-morcha-met-ig/">लातेहार

: आईजी से मिला झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल

अंतर विभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता मेघाहातुबुरु में होगी शुरू

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Kiriburu-Maidan.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल, मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन के तत्वाधान में 21 मार्च की देर शाम से अंतर विभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ सीजीएम आरपी सेलबम द्वारा किया जायेगा. इस प्रतियोगिता के लिये मैदान को ठीक करने आदि कार्य युद्ध  स्तर पर प्रारम्भ किया गया है. इसे भी पढ़ें : JDU-BJP">https://lagatar.in/fierce-demonstration-of-class-11-12-students-outside-jdu-bjp-office/">JDU-BJP

कार्यालय के बाहर 11-12वीं के छात्रों का उग्र प्रदर्शन, शिक्षा विभाग के आदेश को वापस लेने की मांग
इस प्रतियोगिता में जनरल, माइनिंग ए, माइनिंग बी, इलेक्ट्रिकल, मेकैनिकल-सर्विसेस एवं प्लांट की टीम शामिल होगी. प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जनरल एवं माइनिंग ए के बीच खेला जायेगा. फाइनल मुकाबला 23 मार्च की रात आयोजित होगी. प्रतियोगिता को लेकर सेलकर्मियों एवं खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-loot-of-rs-20-lakh-in-hdfc-bank-of-begusarai-5-criminals-carried-out-the-incident/">बिहारः

बेगूसराय के HDFC बैंक में 20 लाख की लूट, 5 अपराधियों ने दिया घटना अंजाम

किरीबुरु : चर्च रोड सड़क का निर्माण 30 वर्षों बाद होने से जनता में हर्ष

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Kiriburu-Chach-Road.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरु प्रबंधन एवं सिविल विभाग के बेहतर प्रयास की वजह से जीईएल चर्च रोड की जर्जर सड़कों का निर्माण युद्ध स्तर पर प्रारम्भ किया गया. यह सड़क बीते लगभग 30 वर्षों से खराब थी. इस मार्ग पर लगभग 5 चर्च एवं एक गुरुद्वारा के अलावे सेलकर्मियों का आवास व सिविल कार्यालय है. यह सड़क ओड़िसा सीमा पर स्थित तथा सेल की ओड़िसा स्थित बोलानी खदान से लगा हुआ है. इसे भी पढ़ें : बैंक">https://lagatar.in/bjp-taunts-on-allegations-of-freezing-bank-accounts-congresss-bankruptcy-is-moral-and-intellectual-not-financial/">बैंक

खाते फ्रीज किये जाने के आरोपों पर भाजपा का तंज, कांग्रेस का दिवालियापन नैतिक और बौद्धिक है, वित्तीय नहीं  
इस सड़क को पार करने के महज पांच मीटर बाद ओड़िसा सीमा प्रारम्भ हो जाता है. इस क्षेत्र के सेलकर्मी या आम लोग कब झारखण्ड व कब ओडि़सा में बैठे रहते हैं वह पता नहीं चलता है. इस सड़क के निर्माण से लोगों में भारी हर्ष है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही