Search

 
 
 

किरीबुरू : पश्चिम सिंहभूम में 19 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने पश्चिम सिंहभूम जिला के 19 पुलिस अधिकारियों का स्थानान्तरण कर दिया है. अधिकारियों को विभिन्न थाना व पुलिस केन्द्रों पर भेजा है. जिन पदाधिकारियों का स्थानान्तरण किया गया है उनमें जगन्नाथपुर थाना प्रभारी यशराज सिंह जो बालू तस्करी मामले को लेकर विवादों में थे, उन्हें हटाकर पुलिस केन्द्र भेजा गया. पुलिस केन्द्र चाईबासा के राकेश रंजन सिंह को जगन्नाथपुर का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. पुलिस केन्द्र से राहुल कुमार मुर्मू को बंदगांव थाना प्रभारी एंव यहां के थाना प्रभारी विकास कुमार को पुलिस केन्द्र भेजा गया. पंड्राशाली ओपी प्रभारी रंथु उरांव को पुलिस केन्द्र एवं कअनि मुफ्सिल थाना के पद पर तैनात पुअनि सत्यम कुमार को ओपी प्रभारी पंड्राशाली बनाया गया. इसे भी पढ़ें :पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistans-attempt-failed-bsf-shot-down-two-drones-on-punjab-border/">पाकिस्तान

की कोशिश नाकाम, BSF ने पंजाब की सीमा पर दो ड्रोन मार गिराये

24 घंटे के अंदर नये पदस्थापना वाले स्थानों पर सभी योगदान देंगे

कअनि बंदगांव थाना पद पर तैनात पुअनि सतीश कुमार एवं पुअनि मो. आमीर हमजा को पुलिस केन्द्र. अनुसांधान विंग पुलिस कार्यालय में तैनात पुअनि प्रकाश मंडल को प्रभारी डीसीबी पुलिस कार्यालय चाईबासा. पुलिस केन्द्र में तैनात पुअनि विकास कुमार को कअनि बंदगांव थाना. पुलिस केन्द्र में तैनात पुअनि दिनबंधु कुमार, पुअनि चन्द्रशेखर कुमार एवं कअनि टेबो थाना में पदस्थापित प्रवीण सिंह चौधरी को कअनि मुफ्सिल थाना. टोकलो थाना प्रभारी विल्शन गुड़िया को कअनि गोईलकेरा थाना. कअनि बंदगांव थाना में पदस्थापित अविनाश कुमार-दो को टोकलो थाना प्रभारी बनाया गया. अभियान शाखा पुलिस कार्यालय चाईबासा में पदस्थापित पुअनि महेन्द्र प्रसाद राय को थाना प्रभारी एएचटीयू, थाना प्रभारी अनु जाति/जनजाति श्रवण कुमार पासवान को कअनि मुफ्सिल थाना, थाना प्रभारी एएचटीयू कार्तिक भगत को थाना प्रभारी अनु जाति/जनजाति थाना प्रभारी. थाना प्रभारी महिला किरीबुरु कैम्प नोवामुंडी आनंद तिग्गा को महिला थाना प्रभारी चक्रधरपुर बनाया गया. सभी को 24 घंटे के अंदर नये पदस्थापना वाले स्थानों पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़ें :पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-talks-to-fumio-kishida-unveils-statue-of-mahatma-gandhi/">पीएम

मोदी ने फुमियो किशिदा से वार्ता की, वैश्विक चुनौतियों से निपटने पर मंथन, महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही