Search

 
 
 

किरीबुरू : बहदा गांव में चार साल से ट्रांसफार्मर खराब, ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के घने जंगलों के बीच बसा छोटानागरा पंचायत अन्तर्गत बहदा गांव के संथाल टोला के ग्रामीण पिछले चार वर्षों से ट्रांसफार्मर खराब होने के किरण बिजली नहीं होने की समस्या से त्रस्त हैं. ग्रामीणों ने सांसद गीता कोड़ा को पत्र लिखकर खराब ट्रांसफार्मर  बदलने मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि बहदा गांव के संथाल टोला में लगा ट्रांसफार्मर  जुलाई 2019 से खराब है. इस टोला में 19 परिवार रहते हैं. खराब ट्रांसफार्मर को ठीक करने के लिए अनेकों बार विभाग को कहा गया. लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ. गांव जंगल से घिरा है. गांव में सांप-बिच्छू समेत अन्य विषैले जीव-जन्तुओं के अलावे हाथी निरंतर घूमते रहते हैं. जिससे अंधेरे में ग्रामीणों को खतरा बना रहता है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-additional-secretary-ordered-the-commissioner-to-investigate-illegal-college-and-flat-construction-case/">आदित्यपुर

: अपर सचिव ने आयुक्त को दिया अवैध कॉलेज व फ्लैट निर्माण मामले में जांच का आदेश
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही