Search

किरीबुरु : मेघाहातुबुरु लौह अयस्क खदान में किया गया पौधरोपण

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल, बोकारो इस्पात संयंत्र के मेघाहातुबुरु लौह अयस्क खदान में विश्व पर्यावरण दिवस बहुत ही उत्साह और पौधरोपण कर मनाया गया. मेघाहातुबुरु जेनरल ऑफिस में सारे अधिकारियों और कर्मचारियों के समक्ष राजीव बर्मन, महाप्रबंधक (प्लांट) प्रभारी और संजय कुमार सिंह, महाप्रबंधक (खान) ने पर्यावरण के सुरक्षा की शपथ दिला कर तथा संबोधन में कहा की देशभर में हर साल विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है. इस विशेष दिन को लोग जनसहभागिता के रूप में मनाते हैं. इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना है. हालांकि आज के औद्योगीकरण के दौर में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई चिंता का विषय बन गया है. इसके चलते दुनियाभर के इकोसिस्टम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है. पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प लेने के उद्देश्य से ही हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Kiriburu-Sail-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : कुर्मी">https://lagatar.in/kolkata-high-court-shocks-kurmi-community-rejects-petition-to-include-them-in-st/">कुर्मी

समुदाय को कोलकाता हाइकोर्ट से झटका, एसटी में शामिल करने की याचिका खारिज
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Kiriburu-Sail-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पर्यावरण दिवस हर साल एक नए थीम के साथ मनाया जाता है. इस बार विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की थीम ‘Solutions to Plastic Pollution’ है. यह थीम प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर आधारित है. विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर के लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है. लोगों को पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, ग्रीन हाउस के प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग, ब्लैक होल इफेक्ट आदि ज्वलंत मुद्दों और इनसे होने वाली विभिन्न समस्याओं के प्रति जागरूक करना है. दुनियाभर में इस दिवस को मनाने का उद्धेश्‍य पर्यावरण की समस्‍याओं को मानवीय चेहरा देने के साथ ही लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-social-organization-sunlight-made-people-aware-on-world-environment-day/">सरायकेला

: सामाजिक संस्था सनलाइट ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों को किया जागरूक
मेघाहातुबुरु लौह अयस्क खदान के टाउनशिप में झारखंड +2 प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय के पास बन रहे ओपेन जिम के किनारे किनारे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने वृक्षारोपन कर पर्यावरण के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन किया. इस अवसर पर राजीव बर्मन, महाप्रबंधक (प्लांट) प्रभारी और संजय कुमार सिंह, महाप्रबंधक (खान) के साथ साथ महाप्रबंधक (सीसी) सुमन कुमार, महाप्रबंधक (वित्त) योगेश राम, महाप्रबंधक (असैनिक) के बी थापा, महाप्रबंधक (विद्युत) मनीष राय, उप महाप्रबंधक (खनन) संजय कुमार, सहायक महाप्रबंधक (ई एंड एल) संदीप कुमार भारद्वाज, वरिष्ठ प्रबंधक (सर्वेक्षण) अवधेश कुमार, सहायक महाप्रबंधक अजीत कुमार, सहायाक महाप्रबंधक रामबाबु डोराडला, आलोक वर्मा, तथा युनियन प्रतिनिधी सुरेश पान, गुंजन कुमार, संतोष पंडा, अफताब आलम, राजु कुमार, भोला दास, अमरनाथ यादव इत्यादि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//