Search

 
 
 

किरीबुरू : हॉकी व आर्चरी का ट्रायल शिविर 29 व 30 सितम्बर को हजारीबाग में

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के तत्वावधान में आयोजित होने वाले में तीरंदाजी एवं हॉकी खेल के लिए लड़के और लड़कियों का चयन ट्रायल शिविर का आयोजन 29 एवं 30 सितम्बर को किया जाएगा. इस शिविर में भाग लेने के लिए खिलाडि़यों का उम्र 12-18 वर्ष (व्यक्तिगत) एवं 12-14 वर्ष (टीम गेम) होना अनिवार्य है. इच्छुक खिलाडियों को 29 और 30 सितंबर को आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो-04, मेडिकल/फिटनेस प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाणपत्र, खेल उपलब्धि प्रमाणपत्र, शैक्षिक प्रमाणपत्र (मूल और फोटोकॉपी के 2 सेट) के साथ सुबह 8 बजे उपस्थित होना है. यह चयन ट्रायल शिविर भारतीय खेल प्राधिकरण, खेल प्रशिक्षण केंद्र, पद्मा गेट के पास, हजारीबाग में आयोजित किया जाएगा. विशेष जानकारी के लिए खिलाड़ी साई के तीरंदाजी कोच उधम सिंह (9780476339) एवं  पीएन दास (8770883578) से सम्पर्क कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-2-news-including-program-on-women-empowerment-in-belkappi-of-barkatta/">हजारीबाग

: बरकट्ठा के बेलकप्पी में महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही