Search

 
 
 

किरीबुरु : आदिवासी हो समाज युवा महासभा का रक्तदान शिविर 15 को

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : आदिवासी कल्याण केन्द्र किरीबुरू परिसर में 10 जुलाई को आदिवासी हो समाज युवा महासभा के झारखंड प्रदेश सचिव, जगन्नाथपुर अनुमंडल उपाध्यक्ष एवं नोवामुंडी प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों और आदिवासी कल्याण केन्द्र के सदस्यों के बीच गोपी लागुरी की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस शहीद पोटो हो के जन्मस्थल ग्राम राजाबासा में मनाया जायेगा. इसके अलावे सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक रूप से समाज को और मजबूत बनाना है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-natural-beauty-environmental-protection-and-social-evils-were-shown-on-the-picture/">चक्रधरपुर

: प्राकृतिक सुंदरता, पर्यावरण सुरक्षा व सामाजिक बुराइयों को चित्र पर उकेर दिखाई प्रतिभा
रक्तदान शिविर का आयोजन 15 जुलाई को आदिवासी हो समाज युवा महासभा द्वारा नोवामुंडी स्थित टाटा स्टील अस्पताल में आयोजित किया जायेगा. इस रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करने हेतु आगे आने की अपील की गई, ताकि जरूरतमंदों के जीवन को बचाया जा सके. बैठक में रमेश लागुरी, बलभद्र बिरुली, श्याम बिरुवा, सुदान नायक, दशरथ गोप, मधुसूदन तुबिद, नरेश सुंडी, अजय बानरा, गोपी लागुरी, झारखण्ड प्रदेश सचिव शंकर चातोम्बा, अनुमंडल उपाध्यक्ष बामिया चांपिया, विजय बरजो, भीम सिंह चातोंबा, अनिल चातोंबा, बादल सिंकु, सुकरा तिरिया, महाली बलमुचू आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही