Search

 
 
 

किरीबुरू : मणिपुर घटना के विरोध में आदिवासी संगठनों ने प्रधानमंत्री व मणिपुर के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : मणिपुर की हृदयविदारक घटना की कड़ी भर्त्सना करते हुए आदिवासी संगठनों ने जगन्नाथपुर मुख्य चौक पर प्रधानमंत्री एवं मणिपुर के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका. लोगों ने मणिपुर सरकार को अविलम्ब बर्खास्त करने, फास्ट ट्रैक कोर्ट लगाकर घटना के दोषियों को फांसी की सजा देने, देश के विभिन्न राज्यों में आदिवासी, दलितों, महिलाओं के साथ हो रहे अपराध, अत्याचार को अविलंब बंद करने की मांग की है. विश्व आदिवासी दिवस आयोजन समिति के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने कहा कि इसी साल मध्य प्रदेश में पेशाब कांड हुआ था. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-meeting-held-regarding-cleanliness-survey-2023/">चाकुलिया

: स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 को लेकर बैठक आयोजित

मणिपुर के नरसंहार को छिपा रही है केन्द्र सरकार

केन्द्र सरकार मणिपुर की नरसंहार को छिपा रही है. मणिपुर में मैती समुदाय के लोगों को संरक्षण दे रही है और आदिवासियों का संहार कराया जा रहा है. घटना दो माह पूर्व की है, तब इंटरनेट सेवा बंद था. जब चालू हुआ तो यह मामला सामने आया. घटना में सैकड़ों लोग शामिल थे लेकिन 2-4 लोगों को हीं अब तक गिरफ्तार किया गया. इस तरह की घटना को अंजाम देने के लिए वहां के लोगों को ताकत कहां से आ रही है, यह सबको पता है. इस कार्यक्रम में सीताराम लागुरी, उपेन्द्र लागुरी, गणेश केराई, कृष्णा सिंकु, गणेश चन्द्र बेहरा, गंगाराम सिंकु, घनश्याम हेम्ब्रम, मरीयम कैरम, यशमती बालमुचू आदि दर्जनों लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही