Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : आदिवासी कल्याण केन्द्र ने लाको बोदरा की जयन्ती मनाई

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : आदिवासी कल्याण केन्द्र द्वारा हो भाषा वारंग क्षिति लिपि के जनक ओत गुरु कोल लाको बोदरा की 104वीं जयंती हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई. यह कार्यक्रम आदिवासी कल्याण केन्द्र किरीबुरू परिसर में 19 सितम्बर की देर रात तक आयोजित की गई. कार्यक्रम का शुभारम्भ समाज के दिऊरी संजय हेस्सा ने पूजा अर्चना कर की. उसके बाद सभी ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया. समाज के बुद्धिजीवियों ने लाको बोदरा की जीवनी पर प्रकाश डाला. केन्द्र के महासचिव रमेश लागुरी ने कहा कि लाको बोदरा की खोज वारंग क्षिति लिपि हो भाषा को ज्यादा से ज्यादा समाज के लोग जानें, पहचानें और अपनायें. केन्द्र के सभी सदस्यों ने वारंग क्षिति लिपि को बढ़ावा देने की सभी से अपील की. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Kiriburu-Lako-Bodra-Jayanti.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-neemdih-station-and-surrounding-area-converted-into-police-cantonment-agitators-started-gathering/">चांडिल

: पुलिस छावनी में तब्दील नीमडीह स्टेशन व आसपास का क्षेत्र, जुटने लगे आंदोलनकारी
इस दौरान महिला व पुरुषों द्वारा सामूहिक पारम्परिक नृत्य, गान का आयोजन किया गया. अंत में सभी सदस्य प्रसाद रुपी सामूहिक खिचड़ी भोग में शामिल हुये. कार्यक्रम में केन्द्र के सचिव शुभनाथ हेम्ब्रम, महेश्वर नाथ लागुरी, राजेंद्र गुईया, दशरथ लागुरी, बलभद्र बिरूली, श्याम बिरुवा, आजाद सिंकु, सुदाम चरण नायक, विश्वनाथ सुंडी, अमर सिंह सुंडी, दामु सोय, गोपी लागुरी, महिला अध्यक्ष बसंती हेंब्रम, सचिव अनिता लागुरी, निलिमा लागुरी, पद्मिनी लागुरी, सुमन सिंधु, अंजली बिरुवा, बिलायची पूर्ति, गीता लागुरी, पालो सोय, ऐश्वर्या लागुरी व अन्य लोग मौजूद थे.  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही