Search

 
 
 

Kiriburu : हड़ताल खत्म करने के लिए एएलसी कार्यालय में 25 को होगी त्रिपक्षीय वार्ता

 
Kiriburu (Shailesh Singh) :  सहायक श्रमायुक्त, चाईबासा ने सेल की किरीबुरु प्रबंधन व किरीबुरु के विभिन्न ट्रेड यूनियनों को 25 अक्टूबर को दोपहर 11 बजे अपने कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता हेतु बुलाया है. यह वार्ता किरीबुरु खदान में मजदूर संगठनों द्वारा 28 अक्टूबर को की जाने वाली हड़ताल को खत्म करने हेतु बुलाई गई है. उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन के सभी एनजेसीएस प्रतिनिधियों के निर्णय पर विभिन्न मांगों को लेकर किरीबुरु खदान के विभिन्न मजदूर संगठनों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले 14 अक्टूबर को किरीबुरु जेनरल ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया था. इसे भी पढ़ें :  Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-process-of-filing-nomination-speeded-up/">Chaibasa

: तेज हुई नामांकन दाखिल करने की प्रकिया
प्रदर्शन के बाद प्रबंधन को मांग पत्र सौंप 28 अक्टूबर को एक दिवसीय हड़ताल पर जाने का नोटिस दिया गया है. संयुक्त मोर्चा ने प्रबंधन को सौंपे पत्र में कहा है कि एएसपीआईएलएस बोनस योजना को खारिज कर सम्मानजनक बोनस 40500 रुपये से अधिक देने, पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 और चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए तुरंत भुगतान किया जाना चाहिए. एनजेसीएस समझौते को अंतिम रूप देना और 39 महीने का बकाया एरियर राशि का बिना शर्त भुगतान करना. एचआरए, कठिन क्षेत्र भत्ता, खान भत्ता और अन्य सहित विभिन्न भत्तों का संशोधन, सेल और आरआईएनएल के ठेका श्रमिकों की नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित करने आदि की मांग की है. इसे भी पढ़ें :  Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-made-voters-aware-through-bike-scooty-and-car-rally/">Chaibasa

: बाइक, स्कूटी व कार रैली से मतदाताओं को किया जागरूक
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही