Search

 
 
 

किरीबुरु : ट्रक ने स्कूटी सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत

 
Kiriburu (Shailesh Singh): किरीबुरु थाना क्षेत्र के बराईबुरु गांव के समीप ट्रक व स्कूटी की सीधी टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान सोना राम चाम्पिया (17 वर्ष) पिता दुर्गा चाम्पिया एवं गोपाल दास (15 वर्ष) पिता पदु दास के रूप में हुई है. यह घटना शाम लगभग 6 बजे के करीब की बताई जा रही है. घटना को लेकर मुखिया मंगल सिंह गिलुवा ने बताया कि बराईबुरु क्षेत्र स्थित वन विभाग का गेस्ट हाउस से पहले एक तीखे मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद ट्रक दोनों युवकों को रौंदते हुये पार हो गई. जिससे दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इसके बावजूद उसे बचाने की आस लिये ग्रामीण दोनों युवकों को वाहन से नोवामुंडी अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. इस घटना से गांव में शोक की लहर है. उल्लेखनीय है कि बुधवार को बराईबुरु में मागे पर्व का शुभारंभ मुंडा के घर में पूजा के साथ हुआ था. गांव में खुशी व उत्साह का माहौल था. यह मागे पर्व 13, 14 एवं 15 मार्च तक होना था. यहां मागे पर्व का भव्य आयोजन होता है जिसमें झारखंड-ओडिशा के विभिन्न शहरों से सैकड़ों लोग शामिल होते हैं. लेकिन इस घटना के बाद मागे पर्व के आयोजन को रद्द कर दिया गया. बराईबुरु निवासी सह मुखिया मंगल गिलुवा ने घटना की पुष्टि करते हुये मागे पर्व का आयोजन को रद्द करने की बात कही. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-notorious-naxalite-tunesh-oraon-arrested-from-chhattisgarh-5-others-also-arrested/">गढ़वा

: कुख्यात नक्सली टुनेश उरांव छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, 5 अन्य भी दबोचे गये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही