Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु: टीएसएलपीएल लाल पानी निकासी की जगह पर बोल्डर से कर रही गार्डवाल का निर्माण

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट्स लिमिटेड की विजय-।। लौह अयस्क खदान प्रबंधन पिछले कुछ दिनों से अपने खदान व खनन क्षेत्रों में वन एंव पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान दे रही है. खदान प्रबंधन न सिर्फ वैज्ञानिक पद्धति अपनाते हुए खनन कार्य कर रही है बल्कि खदान के डंप के अपदरन को रोकने के लिए डंप पर लेमन व अन्य घास का रोपण, कोयर मेटिंग, गारलेंड ड्रेन, टो वॉल का निर्माण कर रहा है. साथ ही पौधा रोपण तथा जहां से लाल पानी व फाइंस आदि की निकासी हो रही है, उन स्थानों पर बोल्डर जोड़ाई कर गार्डवाल का निर्माण का कार्य किया जा रहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/guardwall2-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> टीएसएलपीएल कंपनी के उच्च अधिकारियों ने लगातार न्यूज को बताया कि कंपनी प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर है तथा इसी के मद्देनजर खदान में वैज्ञानिक तरीके से खनन व उक्त कार्य को युद्ध स्तर पर प्रारम्भ किया गया है. डंप क्षेत्र की मिट्टी बहकर नदी-नालों में नहीं जाये इसके लिए पूरे डंप क्षेत्र में लेमन ग्रास लगाया गया है. यह घास फैल व बढ़कर मिट्टी कटाव आदि कार्य को न सिर्फ पूरी तरह से रोक देगा बल्कि लेमन ग्रास के पत्तों का इस्तेमाल अन्य कार्य में भी हो सकेगा एवं यह लोगों के लिए आर्थिक उन्नति का भी स्रोत बनेगा. इसके अलावे कोयर मेटिंग से भी मिट्टी की बहाव अथवा प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सकेगा. खदान की मिट्टी-मुरुम अथवा फाइंस बहकर प्राकृतिक नदी-नालों में नहीं जाये इस हेतु निचले क्षेत्रों में बोल्डर जोड़ाई कर कच्चा चेकडैम का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर प्रारम्भ किया गया है. इस कार्य में स्थानीय मजदूरों को रोजगार से जोड़ा गया है. ऐसे चेकडैम का निर्माण अन्य स्थानों पर भी सीरिज में किया जायेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही