Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : भनगांव में रेगा मुंडा का घर दंतैल हाथी ने तोड़ा, धान खाया

Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु थाना अन्तर्गत भनगांव निवासी रेगा मुंडा का घर शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे एक दंतैल हाथी ने तोड़ दिया. इसके बाद घर में रखा धान, चावल आदि खा गया. इस क्रम में उक्त हाथी ने घर में रखे बर्तन व अन्य सामान को भी नष्ट कर दिया. जब हाथी इस घटना को अंजाम दे रहा था तब घर में कोई नहीं था. इस वजह से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. घटना के समय रेगा मुंडा अपनी पत्नी के साथ दूसरे गांव रिश्तेदार के घर एक कार्यक्रम में भाग लेने गया था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/iriburu-hathi-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-villagers-of-ward-no-10-were-troubled-by-the-elephant-the-qrt-team-chased-them-away/">चाकुलिया

: हाथी से परेशान रहे वार्ड नंबर 10 के ग्रामीण, क्यूआरटी टीम ने खदेड़ा
उसके बच्चे गांव के ही दूसरे के घर में सो रहे थे. ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग उक्त दंतैल हाथी को गांव क्षेत्र से अविलम्ब सुरक्षित जंगल क्षेत्र में भगाने का कार्य करे तथा हाथी द्वारा नुकसान किये गये रेगा मुंडा का घर, अनाज व सामान का मुआवजा दे. हाथियों के आतंक से ग्रामीण आतंकित हैं, क्योंकि हाथी हमेशा इस क्षेत्र के गांवों में आतंक मचाते हुये तोड़फोड़ करते रहते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही