Search

किरीबुरु : मुख्य सड़क पर पहुंचा दंतैल हाथी ने यातायात किया प्रभावित

Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के घने जंगलों से निकल एक दंतैल हाथी किरीबुरु-हिल्टॉप मुख्य मार्ग पर पहुंच आवागमन को प्रभावित किया. इस हाथी के आने की खबर के बाद किरीबुरु एवं ओड़िसा के वन विभाग की टीम सक्रिय होकर हाथी को सुरक्षित जंगल में भगाने की कोशिश किया. यह हाथी भाग कर किरीबुरु के मुर्गापाडा़ आवासीय क्षेत्रों में पहुंच गया. जिसे ग्रामीणों की भारी भीड़ ने भगाया. वन विभाग किरीबुरु की टीम ने बीती रात मुर्गापाड़ा, आरसी सिंह हाटिंग, चर्च हाटिंग में माईकिंग द्वारा लोगों को जब तक हाथी क्षेत्र से चला नहीं जाता है, तब तक जंगल में नहीं जाने की अपील करती नजर आयी. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/court-takes-cognizance-of-eds-pc-against-hemant-soren-summons-issued-against-architect-vinod-singh-rajkumar-pahan-and-hilarious-kachhap/">हेमंत

सोरेन के खिलाफ ED की PC पर कोर्ट ने लिया संज्ञान, आर्किटेक्ट विनोद सिंह, राजकुमार पाहन और हिलेरियस कच्छप के विरुद्ध समन
वन विभाग ने बताया कि यह दंतैल हाथी पहले वाला नहीं है. पहले वाला से यह कम उम्र का और छोटा है. पहले आ रहा दंतैल हाथी ने ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के दर्जनों घरों को तोड़ घर में रखे अनाज, सब्जियां आदि खाकर सामान को नुकसान पहुंचाया था. उसने मर्चीगड़ा के एक वृद्ध ग्रामीण की हत्या, करमपदा के एक ग्रामीण को दौड़ाया था, जिससे भागने के दौरान हृदयाघात से उसकी मौत हो गई थी. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-different-divine-talents-are-hidden-in-children-stella-selbam/">किरीबुरु

: बच्चों में अलग-अलग ईश्वरीय प्रतिभा छिपी होती है : स्टेला सेलबम

लोस चुनाव के मद्देनजर कालीमाटी गांव में रात्रि चौपाल आयोजित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Kiriburu-Ratry-Choupal.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : लोकसभा आम निर्वाचन के निमित्त पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी के निर्देशन पर लोकतंत्र के पर्व में व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी सुनिश्चित करने के तदर्थ चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के हाटगम्हरिया प्रखंड अंतर्गत जयपुर पंचायत के कालीमाटी गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया. इस दौरान स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा ग्राम वासियों को मताधिकार के प्रयोग की महत्ता तथा इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने से संबंधित विभिन्न पहलुओं को साझा किया गया. इसे भी पढ़ें : लोस">https://lagatar.in/los-elections-dig-surendra-jha-did-a-surprise-inspection-of-the-interstate-check-post-late-at-night/">लोस

चुनाव : DIG सुरेंद्र झा ने देर रात इंटरस्टेट चेक पोस्ट का किया औचक निरीक्षण
स्थानीय पदाधिकारी द्वारा विशेष कर महिला वर्ग को चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया. उन्हें बताया गया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में डाले गए प्रत्येक वोट की गिनती होती है और आपका एक वोट लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाता है. ग्रामीणों को जिला अंतर्गत मतदान के लिए निर्धारित तिथि 13 मई 2024 के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई तथा यह अपील किया गया कि सभी मतदाता इस दिन अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाएं और अपने एक वोट से सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपना सहयोग दें. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bjp-will-not-be-able-to-win-14-seats-in-jharkhand-without-ljps-support/">आदित्यपुर

: भाजपा बगैर लोजपा के समर्थन से झारखंड में नहीं जीत पाएगी 14 सीट

श्रीश्री चैती बसंती मां दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष बने अजीत व देवकी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Noamundi-Basanti-Durga.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा क्षेत्र के योग नगर स्थित दुर्गा मंडप के प्रांगण में श्री श्री चैती बसंती मां दुर्गा पूजा को लेकर बुधवार देर शाम को बैठक किया गया. बैठक की अध्यक्षता नोवामुंडी भाग एक जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी ने की. बैठक में सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया.जिसमें इस बार महिलाओं को विशेष जिम्मेदारी देते हुए नोवामुंडी भाग एक जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी को अध्यक्ष बनाया गया. उपाध्यक्ष पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी को बनाया गया. वही युवकों में अध्यक्ष का पद अजीत श्रीवास्तव व राजेश दास को बनाया गया. उपाध्यक्ष में सुखदेव प्रधान व विजय प्रधान बने. सचिव जयसिंह नायक व विनोद सिंह बने. उप सचिव संजय प्रधान तथा पिंटू सिंह बने. कोषाध्यक्ष में अमन नायक व सुजीत दास बनें. सह कोषाध्यक्ष मैं वासुदेव केसरी व सुरेंद्र बिरुवा बने. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bjp-will-not-be-able-to-win-14-seats-in-jharkhand-without-ljps-support/">आदित्यपुर

: भाजपा बगैर लोजपा के समर्थन से झारखंड में नहीं जीत पाएगी 14 सीट
बैठक में निर्णय लिया गया कि जो भी महिलाएं नवरात्रि की कलश स्थापना योग नगर दुर्गा मंडप में कर सकती है.मंडप में कलश स्थापना 9 अप्रैल से प्रारंभ होगी. साथ ही 15 अप्रैल को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सांसद गीता कोड़ा श्री श्री बसंती मां दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे. इस बैठक में मंदिर समिति के काफी संख्या में मां बसंती दुर्गा पूजा कमेटी के लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp