Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : दो दिवसीय इंटर फीडर सेंटर बॉक्सिंग का हुआ समापन, प्रतिभागी हुए सम्मानित

Kiriburu (Shailesh Singh) :  टाटा स्टील द्वारा नोवामुंडी में आयोजित दो दिवसीय इंटर फीडर सेंटर बॉक्सिंग का रविवार को समापन हो गया. इस प्रतियोगिता में कुल मिलाकर 24 बाउट हुए. जिसमें 12 प्रतिभागियों को गोल्ड मेडल, 9 को सिल्वर एवं 8 को ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया गया. सारे प्रतिभागी नोवामुंडी बॉक्सिंग सेन्टर से प्रशिक्षण प्राप्त बच्चे थे, जो नोवामुंडी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में शिक्षा प्राप्त कर रहे है. इसे भी पढ़ें : सोनुवा">https://lagatar.in/sonuva-the-main-road-from-tunia-chowk-to-bila-reo-started-crumbling-within-six-months/">सोनुवा

: छह माह में ही उखड़ने लगी टुनिया चौक से बिला आरईओ तक की मुख्य सड़क
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील के ओएमक्यू चीफ एचआरबीपी यशवंत कुमार पांडेय मौजूद थे. उन्होंने सभी बच्चों को गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया. ज्ञात हो कि, इसी वर्ष जून माह में टाटा स्टील नोवामुंडी ने 15वां झारखंड स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप की मेजबानी की थी, जिसमे 11 जिलों के 132 प्रतिभागियों ने भाग लिया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही