Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : मेघा क्लब में दो दिवसीय महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : सेल की मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन के प्रायोजन में व महिला समिति मेघाहातुबुरु के सहयोग से मेघा क्लब प्रांगण में शनिवार को दो दिवसीय महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ मेघाहातुबुरु के सीजीएम आरपी सेलबम व महिला समिति की अध्यक्ष स्टेला सेलबम ने संयुक्त रूप से टीमों का फिक्सर जारी कर और बैडमिंटन खेल किया. महिला खिलाडियों को संबोधित करते हुये स्टेला सेलबम ने कहा कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में पहले से ही आगे रहकर अपना लोहा मनवा रही हैं. इस प्रतियोगिता का आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भरता व खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने हेतु किया गया है. महिलाएं घर व बाहर के तमाम कार्यों को निपटाकर शारीरिक रूप से पुरी तरह फीट रहने के लिये अपने बचे हुये समय का उपयोग खेल पर केन्द्रित कर रही हैं, जो अच्छी बात है. सीजीएम आरपी सेलबम ने कहा कि सभी क्षेत्रों में महिलाओं की सक्रियता व भागीदारी से पुरुषों का काम आसान हुआ है. यह स्वस्थ समाज के लिये अच्छा संकेत है. सेल प्रबंधन महिलाओं को स्वावलम्बी व आत्मनिर्भर बनाने हेतु हर प्रकार का सहयोग करता रहेगा. [caption id="attachment_314938" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/mahila-badminton-competition-.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> मैच के दौरान उपस्थित अधिकारी.[/caption] इसे भी पढ़े :   किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-dms-xi-beat-sail-xi-in-final-of-cricket/">किरीबुरु

: क्रिकेट के फाइनल में डीएमएस एकादश ने सेल एकादश को हराया  

कुल 16 खिलाड़ी ले रही हैं भाग 

इस प्रतियोगिता में कुल 16 खिलाड़ी भाग ले रही हैं, जो सिंगल व डबल्स मैच खेलेंगी. प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच प्रिया गुप्ता व लिपी राउत के बीच खेला गया. इसमें लीपी राउत ने प्रिया गुप्ता को 15/6, 15/10  से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया. इस प्रतियोगिता में बतौर खिलाड़ी पूजा गुप्ता, लिपी, नीलम, अर्चना, नीरु, मीनू, सीमा रेखा, निक्की, गीता, वंदना, मोनिका, सुषमा, स्टेला, रंजना आदि शामिल हैं. इस दौरान महाप्रबंधक राजीव बर्मन, महाप्रबंधक मनीष राय, महाप्रबंधक संजय बनर्जी, उप महाप्रबंधक सह सीएसआर हेड संजय कुमार, उप महाप्रबंधक बलराम कटारिया, उप महाप्रबंधक जीके नायक, वरिष्ठ प्रबंधक अवधेश कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक सीएसआर राम बाबू डोराडाला, आलोक वर्मा, सीताराम महतो, मृत्युंजय कुमार, अभिजीत कुमार सिंह, प्रकाश गुप्ता आदि दर्जनों अधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़े : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-counting-of-votes-in-the-second-phase-continues-security-arrangements-are-in-place/">जगन्नाथपुर

: दूसरे चरण की मतगणना जारी, सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही