Search

 
 
 

किरीबुरू : टाटीबा गांव के पास जंगल में दो हाथियों ने डेरा जमाया, ग्रामीणों में भय

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : हाथियों का आतंक व गतिविधियां किरीबुरु-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग क्षेत्र एवं आसपास के शहरों एवं गांव क्षेत्र से खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. 22 जुलाई को बिरहोरों का गांव टाटीबा स्थित सागवान पीठ एवं रुढ़ी पीठ के बीच दो हाथी देखे गये. टाटीबा से मेघाहातुबुरु आ रहे दो बिरहोरों से इन हाथियों का सामना हुआ. हालांकि हाथियों ने इन्हें नुकसान नहीं पहुंचाया. इससे पहले 20 जुलाई की सुबह किरीबुरु शहर के बिल्कुल निकट वायरलेश मैदान में यह हाथी मौजूद थे. जंगल में मशरुम चुनने गई प्रोस्पेक्टिंग की महिलाओं को हाथियों ने खदेड़ा था. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-block-level-football-competition-started/">चाईबासा

: प्रखंड स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

हाथियों ने जंगल को अपना स्थायी आशियाना बनाया

इसकी सूचना लगातार न्यूज द्वारा वन विभाग को दी गई थी. इसके बाद वन विभाग की टीम को भी हाथियों ने दौड़ा दिया था. वन विभाग के लोगों ने पटाखे फोड़कर इन हाथियों को वायरलेश मैदान एवं मुख्य सड़क किनारे से हटाया था. लेकिन हाथी पुनः किरीबुरु-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग पर शांति स्थल मंदिर क्षेत्र के जंगलों में हीं पहुंच जा रहे हैं. पिछले कुछ महीनों से हाथी उक्त जंगल को अपना स्थायी आशियाना बना रखे हैं. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-drain-water-came-on-the-road-due-to-rain-people-remained-worried/">चक्रधरपुर

: बारिश से नाले का पानी सड़क पर आया, लोग रहे परेशान
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही