Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : न्यू कैंप एरिया में घुसे दो हाथी, लोगों में दहशत

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु टाउनशिप क्षेत्र में 13 अक्टूबर को दो हाथी प्रवेश कर गए. इससे लोगों में दहशत फैल गया. इन हाथियों को किरीबुरु-हिल्टॉप मुख्य मार्ग के किनारे सुबह लगभग 6 बजे ड्यूटी जा रहे किरीबुरु खदान के सेलकर्मियों ने देखा. दोनों हाथी मुर्गापाड़ा स्थित सीआरपीएफ कैंप के नीचे जहां झारखंड-ओडिशा सीमा मिलती है और सेल प्रबंधन द्वारा प्लांटेशन किया गया है, ओडिशा सीमा स्थित इस जंगल से दोनों हाथी सड़क को पार कर झारखंड सीमा में घुसकर सेल की न्यू कैम्प एरिया में घुस आये हैं. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-retired-jawan-opens-fire-in-sealdah-express-train-arrested/">कोडरमा

: सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन में रिटायर्ड जवान ने फायरिंग की, गिरफ्तार
दोनों हाथियों के न्यू कैम्प एरिया में आने से इन क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों में दहशत है. किरीबुरु शहर के न्यू कैम्प एरिया में हाथी पिछले कुछ वर्षों से निरंतर आते रहते हैं. यह हाथियों का पुराना कॉरिडोर भी है. एक माह पूर्व ही हाथी यहां आकर न्यू कैंप के लोगों के घरों का कटहल आदि खा गये थे. इसके अलावे यह हाथी लगभग 15-20 दिनों तक किरीबुरु-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग को जाम करके रखे हुये थे. इन हाथियों को भगाने हेतु बंगाल से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई थी. तब हाथी को भगाया गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही