Search

 
 
 

Kiriburu : वृद्ध महिला का 30 हजार रुपए का दो बकरा चोरी

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु थाना अन्तर्गत प्रोस्पेक्टिंग निवासी वृद्ध महिला हारो नायक का दो बकरा चोरों ने चोरी कर ली. दोनों बकरों की कीमत लगभग 25 से 30 हजार रुपये होगी. महिला ने किरीबुरु थाना में मामले की शिकायत की है. शिकायत के बाद पुलिस ने संभावित बकरी चोरों के खिलाफ छापेमारी तेज कर दिया है लेकिन समाचार लिखे जाने तक सफलता नहीं मिली है. पीड़िता हारो नायक ने बताया कि 25 जून की शाम दो बजे वह बकरे को चरने के लिये खोली थी. तभी गाड़ा हाटिंग निवासी दो युवकों को जंगल से दोनों बकरा को पकड़ बोलानी की तरफ ले जाते लोगों ने देखा. महिला छोटी सी गुमटी खोल तथा बकरी पालन कर अपना व परिवार का गुजारा करती है. महिला ने जिन दो युवक का नाम इस घटना में बता रही है. उसके घर पर पुलिस गई थी, लेकिन दोनों युवक गायब मिले. पिछले दिनों ही मीना बाजार स्थित मांस बिक्रेता हसन की दुकान से बकरी चोरी कर दुकान के बाहर उसका गला रेत चोर बकरी चोरी कर फरार हो गये थे. क्षेत्र में भारी बेरोजगारी की वजह से चोरी की घटनायें बढ़ रही हैं. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%95-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8b/">Adityapur

: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के 50 फीसदी अपार्टमेंट्स में रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही