Search

Kiriburu : सारंडा जंगल से लकड़ी तस्करी करते दो माफिया गिरफ्तार

74 पीस साल का पटरा व एक कार जब्त जंगल में लकड़ी गिराकर चालक वाहन लेकर फरार
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिरुप सिन्हा के निर्देशानुसार तथा संलग्न पदाधिकारी नितिश कुमार एवं गुवा के रेंजर परमानंद रजक के नेतृत्व में गुवा, मनोहरपुर एवं किरीबुरु वन विभाग की संयुक्त टीम ने सारंडा के गंगदा एवं चिड़िया पंचायत क्षेत्र के जंगल में लकड़ी माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. वन विभाग की टीम ने मझगांव निवासी लकड़ी तस्कर मोहम्मद सादिक पिता स्व0 मोहम्मद रकीब एवं लकड़ी काटकर चिराई करने वाला गणेश अंगारिया पिता लक्ष्मण अंगारिया, ग्राम लोड़ो (अंकुवा) को गिरफ्तार किया है. उनके पास से एक कार (जेएच05सीआर- 1448) तथा 74 पीस साल का पटरा जब्त किया है. जिस कैम्फर वाहन से पटरा लेकर माफिया स्कॉट कर जा रहे थे वह वाहन लोड़ो गांव के जंगल में तस्करी कर ले जा रहे पटरा को गिराकर चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा. घटनास्थल से उक्त पटरा को वन विभाग ने बरामद किया है. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-various-problems-solved-on-the-spot-in-seraikela/">Adityapur

: सरायकेला में ऑन द स्पॉट विभिन्न सम्स्याओं का किया गया निष्पादन
[caption id="attachment_942175" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Sarnada-Giraftar-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लोड़ो जंगल से बरामद साल का पटरा.[/caption] इस संबंध में गुवा के रेंजर परमानंद रजक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर डीएफओ के निर्देशानुसार तथा संलग्न पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया गया. इस क्रम में एक कैम्फर वाहन को उक्त कार पर सवार दो लोगो स्कॉट कर रहे थे. कैम्फर को रोकने का प्रयास किया गया तो वह लोड़ो गांव क्षेत्र के जंगल की ओर भाग गया. इस दौरान कार सवार उक्त लोगों को पकड़ कड़ाई से पूछताछ की गई तो दोनों ने बताया कि कैम्फर से लकड़ी लेकर भागा वाहन चालक लोड़ो जंगल क्षेत्र में होगा. उसके बाद वन विभाग ने उस जंगल में छापेमारी की तो एक स्थान से साल पेड़ की चिराई की हुई 74 पीस पटरा बरामद किया गया. अभी लकड़ी तस्करों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी है. सूत्रों के अनुसार वन विभाग की टीम कुछ और लोगों को संदेह के आधार पर पूछताछ कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp