Search

 
 
 

किरीबुरू : दो नाबालिक लड़की लापता, परिजनों ने लगाई पुलिस से मदद की गुहार

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु थाना अन्तर्गत बिरसा टोली निवासी दो नाबालिक युवती नंदी नाग (लगभग 14 वर्ष) पिता स्व. मंगल नाग, माता मंगरी नाग और दूसरी लड़की सुनीता सामद (लगभग 13 वर्ष) पिता स्व. बिरसा सामद, माता जवानी सामद बीते 20 अक्टूबर की शाम लगभग पांच बजे से घर से लापता है. दोनों लापता युवतियों की काफी खोजबीन उनके परिजनों ने की. जब  दोनों का कहीं पता नहीं चल तका तो परिजनों ने  किरीबुरु थाना पुलिस से सम्पर्क कर मदद की गुहार लगाई. नंदी नाग की मां मंगरी नाग ने बताया की उनकी बेटी उत्क्रमित उच्च विद्यालय में आठवीं क्लास में पढ़ती थी. [caption id="attachment_452906" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/kiriburu-missing22.jpg"

alt="" width="600" height="458" /> दोनों की मां घटना की जानकारी देते हुए.[/caption] इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-day-basketball-tournament-inaugurated-in-jrd/">जमशेदपुर

: जेआरडी में तीन दिवसीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

दोनों बैंक से निकालने गई थी पैसा

जबकि सुनीता ने चौथी क्लास तक हीं पढ़ाई की थी.  दोनों युवती सहेली थी एंव घर भी अगल-बगल था. मंगरी नाग ने बताया की 20 अक्टूबर को बेटी नंदी नाग ने छात्रवृत्ति का पैसा बैंक ऑफ इंडिया से निकालने की बात कह अपनी सहेली सुनीता के साथ बैंक गई थी. बैंक से पुनः शाम चार बजे दोनों घर आई थी.  उसके बाद शाम पांच बजे से उनका कोई अता-पता नहीं चला. नंदी नाग मोबाईल इस्तेमाल करती थी लेकिन वह अपना मोबाईल घर पर हीं छोड़ कर जली गई. दोनों लापता नाबालिक युवतियों की मां मेहनत-मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करती है. दोनों के लापता होने की. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-public-kali-puja-committee-is-building-a-grand-pandal-will-take-meena-bazar/">बहरागोड़ा

: सार्वजनिन काली पूजा कमेटी कर रही है भव्य पंडाल का निर्माण, लगेगा मीना बाजार
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही