Search

 
 
 

किरीबुरू : नक्सलियों को राशन पहुंचाने वाले दो युवक धराए, पुलिस कर रही पूछताछ

 
Kiriburu (Shailesh Singh): भाकपा माओवादियों को विभिन्न तरीके से मदद पहुंचाने के संदेह में गुवा पुलिस व सीआरपीएफ की टीम ने दो युवकों को हिरासत में लिया है. फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने दोनों युवकों को गुरुवार की रात लिपुंगा गांव के परमसाई टोला के पास से पकड़ा और अपने साथ ले गई. जिन युवकों को पुलिस पकड़ ले गई है, उनमें एक का नाम कप्तान चाम्पिया एवं दूसरे का नाम गुम्दी केराई है. इस घटना के बाद लिपुंगा गांव के कई ग्रामीण गुवा थाना पहुंचे और दोनों युवकों को किस उद्देश्य से पकड़ कर थाना लाया गया है इसकी जानकारी प्राप्त करने व दोनों को छोड़ने की मांग की. बाद में ग्रामीण, पुलिस के समझाने व आश्वासन के बाद वापस लौट गये हैं. इसे भाई पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-complaint-against-the-chairman-of-maa-durga-mahila-samiti-from-the-deputy-commissioner-alleging-arbitrariness/">गुड़ाबांदा

 : मां दुर्गा महिला समिति की अध्यक्ष के विरुद्ध उपायुक्त से शिकायत, मनमानी का आरोप

गांवों में है नक्सलियों का आना-जाना

सूत्रों का कहना है कि दोनों युवकों से पुलिस किसी अज्ञात स्थान पर पूछताछ कर रही है. पुलिस को ऐसी आशंका है कि दोनों युवक नक्सलियों के निरंतर सम्पर्क में रहते थे. उनको जरूरी सूचनाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके आदेशानुसार खाद्यान्न सामग्री भी उपलब्ध कराते थे. हालांकि ग्रामीण ऐसी बातों से इंकार कर रहे हैं. लेकिन पुलिस मामले की सच्चाई का पता लगाने हेतु दोनों से निरंतर पूछताछ कर रही है. उल्लेखनीय है कि लिपुंगा, ठकुरा, राईका, कांतोड़िया आदि गांव नक्सल प्रभावित है. इन गांवों में नक्सलियों का आना-जाना हमेशा लगा रहता है. नक्सलियों के भय से भी ग्रामीण मजबूर होकर उनके आदेश मानने लगते हैं. लिपुंगा की एक महिला नक्सली कुछ माह पूर्व ही पुलिस मुठभेड़ में अन्य दो महिला नक्सलियों के साथ मारी गई थी. 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही