Search

 
 
 

Kiriburu : गुवा के दो युवकों को तीन युवकों ने पीटा, गंभीर रूप से घायल

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : गुवा के न्यू कॉलोनी क्षेत्र में 17 अक्टूबर की रात लगभग साढे़ आठ बजे के करीब युवकों के बीच हुई मारमीट में चार युवक घायल हुये हैं. इसमें गंभीर रूप से घायल गुवा निवासी दो युवक अनुज तिर्की (37 वर्ष) पिता हाबिल तिर्की एवं विकास सिंह (23 वर्ष) पिता मोहन सिंह को इलाज हेतु सेल अस्पताल, गुवा में भर्ती कराया गया है. अनुज तिर्की के सिर में गंभीर चोट लगी है तथा उसे 17 टांके लगे हैं, जबकि बाकी युवकों को मामूली चोटें आयी हैं. इसे भी पढ़ें : उमाकांत">https://lagatar.in/umakant-rajak-and-kedar-hazra-joined-jmm-will-be-candidates-from-chandankyari-and-jamuwa/">उमाकांत

रजक और केदार हाजरा ने थामा JMM का दामन, चंदनक्यारी और जमुवा से होंगे प्रत्याशी
घटना के बाबत विकास सिंह ने बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल से ड्यूटी हेतु ओडिशा के भद्रासाई जा रहा था. पीछे से दूसरी मोटरसाइकिल से अनुज तिर्की भी जा रहा था. गुवा के न्यू कॉलोनी के पास तीन अज्ञात युवक नशे की हालत में थे. वह मोटरसाइकिल बगल से पार कर जा रहा था. तभी तीनों युवक उसे रोककर उसकी पिटाई करने लगे. उसे पिटते देख पीछे से आ रहा अनुज बचाने के लिए रुका. इस दौरान तीनों युवकों ने हाथ में पहने कड़ा से अनुज के सिर पर हमला कर दिया. इससे अनुज का सिर फट गया. उसके बाद सभी वहां से भाग गये और हम दोनों को लोगों ने इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया. इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-said-if-the-order-is-not-followed-the-salary-of-the-higher-education-secretary-will-be-stopped/">हाईकोर्ट

ने कहा- नहीं हुआ आदेश का पालन तो रोक दी जाएगी उच्च शिक्षा सचिव का सैलेरी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तीनों युवकों को पकड़ थाना ले गई. इसमें से एक युवक के सिर में तथा एक को हाथ में मारपीट के दौरान हल्की चोट आई है. तीनों युवकों ने मीडिया को अपना नाम व पता बताने तथा मारपीट की घटना की जानकारी देने से इनकार कर दिया. जगन्नाथपुर के गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. अस्पताल में भर्ती घायल युवकों का लिखित आवेदन मिलते ही एफआईआर दर्ज की जाएगी. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-police-pasted-advertisement-at-absconding-mantus-house/">Adityapur

: पुलिस ने फरार मंटू के घर चिपकाया इश्तेहार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही