Search

 
 
 

किरीबुरू : गंगदा पंचायत के उगीराम व जांडुका को छह माह से नहीं मिल रहा सरकारी राशन

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : पश्चिम सिंहभूम के मनोहरपुर प्रखंड अन्तर्गत गंगदा पंचायत के लेम्ब्रे गांव निवासी अत्यंत गरीब उगीराम चाम्पिया एवं जांडुका हेम्ब्रम के पास राशन कार्ड होने के बावजूद उन्हें पिछले छः माह अर्थात जनवरी माह से सरकारी राशन नहीं दिया जा रहा है. इससे उनके सामने खाने-पीने की समस्या उत्पन्न हो गई है. उक्त दोनों ने बताया कि पहले हमें राशन मिलता था, लेकिन जब जनवरी माह का राशन उठाने दुईया गांव स्थित अपने डीलर प्रभुसाय हेम्ब्रम के पास गये तो उन्होंने यह कहते हुये राशन नहीं दिया की सरकार ने आप दोनों का नाम लाभूक सूची से हटा दिया है. इसे भी पढ़े : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-team-of-pnb-rset-and-jslps-inspected-the-field/">सरायकेला

: पीएनबी आरसेटी एवं जेएसएलपीएस की टीम ने किया फील्ड का निरीक्षण
आपका राशन भी सरकार नहीं भेज रही है. इसलिए हम राशन नहीं दे सकते हैं. उसके बाद से लेकर आज तक हमें राशन नहीं दिया जा रहा है. दोनों ने बताया की हमारे पास राशन कार्ड है एवं हम जीवित भी हैं, फिर हमारा नाम राशन के लाभुक सूची से कौन एवं कैसे हटाया यह गंभीर मामला है. उन्होंने सरकार व प्रशासन से आग्रह किया की उनकी खराब आर्थिक स्थिति व गरीबी को देखते हुये पहले की तरह राशन उपलब्ध कराने की सुविधा बहाल किया जाये. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही