Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : डीएवी में उमंग -3 सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Kiriburu (Shailesh Singh) : बोलानी टाउनशिप क्षेत्र स्थिति डीएवी पब्लिक स्कूल मे शनिवार की रात वार्षिक दिवस कार्यक्रम के तहत उमंग -3 सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई. इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे बोलानी के मुख्य महाप्रबंधक सह चैयरमेन जयदेव चट्टोपाध्याय उपस्थित हुए. विशिष्ट अतिथि के रूप मे डा0 के.सी.सतपति (क्षेत्रीय निदेशक, डीएवी संस्थान ओडिशा), संजय कुमार देव, उत्कर्ष गौरव, उमेश प्रसाद, संजीव कुमार, रोशन राजा (डिप्टी कमांडेंट सीआईएसएफ) उपस्थित रहे. कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-forest-workers-are-unsuccessful-in-extinguishing-the-fire-in-saranda-forest-lack-of-vehicles-became-the-reason/">नोवामुंडी

: सारंडा जंगल में लगी आग को बुझाने में नाकाम हैं वनकर्मी, वाहनों की कमी बना कारण
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Kiriburu-DAV-UMANG-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस अवसर पर स्कूली छात्रों द्वारा डीएवी गीत के साथ अतिथियों के सत्कार में स्वागत गीत की प्रस्तुति की गई. कार्यक्रम में स्कूल में बीते वर्षों के 10वीं, 12वीं के टॉपर छात्र-छात्राओं, शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ स्कूल के कर्मचारियों एवं बेहतरीन तरीके से डयूटी निभानेवाले स्कूल के सुरक्षा गार्ड को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में सभी वर्गो को सम्मानित कराने का कार्य पहली बार किया गया जो प्रसंशनीय रहा. इस कार्यक्रम मे स्कुल के उच्च एवं निचले वर्गो के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न तरह के गीत, संगीत, नृत्य की प्रस्तुति की गई. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/preparations-were-made-to-take-the-cattle-to-dhanbad-by-crossing-four-police-station-areas-of-hazaribagh-giridih-police-caught-three-pickup-vans/">हजारीबाग

के चार थाना क्षेत्रों को पार कर मवेशियों को धनबाद ले जाने की थी तैयारी, गिरिडीह पुलिस ने तीन पिकअप वैन पकड़ी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Kiriburu-DAV-UMANG-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसमें प्राचीन काल से लेकर आधुनिक काल के संस्कार, बाल श्रम रोकथाम एवं देश की रक्षा मे आर्मी की भूमिका पर आधारित नाटक के साथ साथ देश मे विभिन्न राज्यो के पारंपरिक वेशभूषा के साथ नृत्य की प्रस्तुति आर्कषण तरीके से की गई. जिसे देखकर दर्शक अचंभित रह गए. कार्यक्रम के अंत मे डीएवी पब्लिक स्कूल की प्राधानाचार्य हिरण्यामयी महंती ने उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद दिया. इस कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं ने अहम भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही