Search

 
 
 

किरीबुरू : क्योंझर सीट को भाजपा की झोली में डालने के प्रयास में लगे केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : ओडिशा के क्योंझर लोकसभा क्षेत्र के करंजिया और पटना विधानसभा क्षेत्र में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा तूफानी दौरा कर रहे हैं. वह 2024 लोकसाभा चुनाव के मद्देनजर क्योंझर सीट को भाजपा की झोली में डालने के प्रयास में लगे हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपाइयों द्वारा बमनाशाला से अंबिका मंदिर होते पीडब्ल्यूडीआई तक निकाली गई बाइक रैली में केंद्रीय अर्जुन मुंडा शामिल हुये. इस दौरान उन्होंने आईबी में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की. इसके बाद कलाकद एसएसआइटी इंस्टीट्यूट के छात्रों के साथ भोजन किया. इसके पश्चाताप कलाकद में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-children-showed-talent-in-art-and-painting-competition/">चाईबासा

: आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

आदिवासी समुदाय के साथ करेंगे संवाद

करंजिया के बाद वह पटना विधान सभा क्षेत्र पहुंचे जहाँ मल्हारपाड़ा में भाजपा के बूथ कमेटी सदस्यों के साथ बैठक की. बाद में शहरपदा सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल पहुंचे और वहाँ बैठक की. पूरे दौरे व कार्यक्रमों के दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के टिप्स दिये. विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने के साथ-साथ मोदी सरकार की उपलब्धियां भी बताई. साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य किया. शनिवार को आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ संवाद करेंगे एवं करंजिया व पटना विधानसभा क्षेत्र में अनेक कार्यक्रमों में भाग लेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही