Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चोरी

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की गुआ लौह अयस्क खदान के अंदर ऊंची पहाड़ी पर लगा मोबाइल टावर से डीजी सेट के कुछ कल-पूर्जे की चोरी करने का मामला सामने आया है. यह घटना रविवार मध्य रात्रि की बताई जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कुछ अज्ञात चोर डीजी सेट के अंदर से तांबे का सामान चोरी करने के लक्ष्य के साथ आये थे. लेकिन डीजी सेट में तांबा नहीं होने के बाद वह डीजी सेट को नुकसान पहुंचा कर फरार हो गये. यह टावर खदान के अंदर विद्युत विभाग के एक सेंटर क्षेत्र के बगल में स्थित बताया जा रहा है. इस मोबाइल टावर की सुरक्षा प्राइवेट सुरक्षा गार्ड के अधीन है. जबकि पूरे खदान की सुरक्षा का दायित्व सीआईएसएफ के अधीन है. सूत्रों अनुसार सीआईएसएफ भी इस मामले की जांच अपने स्तर से कर रही है. इसे भी पढ़ें :हर">https://lagatar.in/hazaribagh-echoed-with-tricolor-in-every-house-tricolor-in-every-hand/">हर

घर तिरंगा, हर हाथ तिरंगा… से गूंजा हजारीबाग

क्षेत्र में स्क्रैप चोरी की घटना बढ़ी

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ माह से पूरे क्षेत्र में स्क्रैप की चोरी की घटना बढ़ी है. सेल की गुवा, किरीबुरु, मेघाहातुबुरु खदान के अलावे टाटा स्टील की खदानें भी इससे अछूता नहीं है. कुछ स्क्रैप माफिया वैद्य अथवा अवैध तरीके से जीएसटी नम्बर प्राप्त कर भारी पैमाने पर बेरोजगार व गरीब युवाओं से स्क्रैप की चोरी कराकर उन्हें अपराध के रास्ते पर धकेल रहे हैं. स्क्रैप चोरों से सारा शहर व सभ्य समाज परेशान है. ये चोर गैस कटर, वाहन व अन्य संसाधन से लैस रहते हैं. इसे भी पढ़ें :पोटका">https://lagatar.in/potka-the-mla-did-jalabhishek-in-mukteshwar-dham-harina/">पोटका

: मुक्तेश्वर धाम हरिणा में विधायक ने किया जलाभिषेक
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही