Search

 
 
 

किरीबुरू : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऑफिसर्स क्लब में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : अधिशासी महिला समिति किरीबुरू एवं सेल प्रबंधन की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है. ऑफिसर्स क्लब में शुक्रवार से शुरू हुआ उक्त्त कार्यक्रम 16 मार्च तक चलेगा. इसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि महिला समिति की अध्यक्ष सुनीता राय एवं किरीबुरू के सीजीएम कमलेश राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रुप से किया. इस दौरान बच्चों व महिलाओं ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुती दी और अन्य कई रगारंग कार्यक्रम भी हुए. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-the-villagers-of-dubil-appealed-to-the-zilla-parishad-president-to-solve-their-problems/">किरीबुरू

 : दुबिल के ग्रामीणों ने जिला परिषद अध्यक्ष से समस्याओं के समाधान के लिए लगाई गुहार

सभी क्षेत्रों व दायित्वों को निभा रही महिलाएंhttps://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/kiriburu-mahila-diwas-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

अपने संबोधन में सीजीएम कमलेश राय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन महिलाओं को उचित सम्मान व समाज में बराबरी का दर्जा देने के लिये किया जाता हैं. आज की महिलाएं सारी चुनौतियों को मात देते हुये राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, सामाजिक, पारिवारिक अर्थात सभी क्षेत्रों व दायित्वों को निभा कर अपना लोहा मनवा रही है. शुक्रवार देर शाम महिलाओं के बीच मेहंदी व सलाद डेकोरेशन प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसमें महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. इस दौरान सेल, बीएसएल जेजीओएम के महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, सीएमओ डॉ एम कुमार, डॉ नंदी जेराई, सुनीता युगल, स्वागता लोहार, श्रीमती थापा आदि दर्जनों महिलाएं मौजूद थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही