Kiriburu (Shailesh Singh) : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर सेल, बीएसएल की मेघाहातुबुरु लौह अयस्क खदान प्रबंधन तथा अधिशासी महिला समिति की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है. बुधवार को इस बारह दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि सीजीएम आरपी सेलबम एवं महिला समिति की अध्यक्ष स्टेला सेलबम ने दीप प्रज्वलित कर किया. 26 मार्च तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिस्पर्धा आयोजित की जायेगी. इधर, उद्घाटन के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती दी. बुधवार को महिलाओं के बीच डबल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में सात टीमों ने भाग लिया.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-alumni-meet-organized-at-co-operative-college-former-students-remember-old-days/">जमशेदपुर
: को-ऑपरेटिव कॉलेज में एलुमनाई मीट आयोजित, पूर्व छात्रों ने याद किए पुराने दिन महिलाओं से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/15rc_m_250_15032023_1.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
अपने संबोधन में सीजीएम आरपी सेलबम ने कहा कि महिला दिवस इस बार बेहतर तरीके से मनाया जा रहा है. शहर की तमाम महिलाएं व युवतियां अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर विभिन्न प्रतियोगिता में अधिक से अधिक भाग लें. स्टेला सेलबम ने कहा कि महिलाएं इस अवसर पर अपनी प्रतिभा को बेहतर तरीके से प्रदर्शित कर सकती हैं. इस दौरान महाप्रबंधक योगेश प्रसाद राम, महाप्रबंधक विकास दयाल, महाप्रबंधक एस के सिंह, महाप्रबंधक भीके सुमन, महाप्रबंधक के बी थापा, सुषमा कुमारी, सुजाता बनर्जी, पुष्पलता, सुनीता थापा, उप महाप्रबंधक संजय कुमार, सहायक महाप्रबंधक डा0 मनोज कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक आरोक वर्मा, सीताराम महतो, मृत्युंजय कुमार, अभिजीत कुमार, एन एन घटवारी, वीर सिंह मुंडा, बीरबल गुड़िया, राजकुमार प्रसाद, सीमा घटवारी, लीली भंज, तिलोत्मा महतो आदि दर्जनों महिलाएं मौजूद थी.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-new-children-of-nursery-were-welcomed-in-kerala-public-school/">जमशेदपुर
: केरला पब्लिक स्कूल में नर्सरी के नए बच्चों का किया गया स्वागत [caption id="attachment_580713" align="aligncenter" width="600"]

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/15rc_m_251_15032023_1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे[/caption]
यह प्रतियोगिताएं हो रही आयोजित
प्रतियोगिता का तिथि वार विवरण- 15 मार्च की शाम 5 बजे मिक्स डबल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता, 16 मार्च की दोपहर 3 बजे से मिक्स एवं सिंगल कैरम प्रतियोगिता, 17 मार्च की शाम 3 बजे से रंगोली एवं 6 बजे से कैंडल लाईटिंग प्रतियोगिता, 18 मार्च की शाम 3 बजे गीत, 4 बजे शोलो डांस एवं 6 बजे से ग्रुप डांस प्रतियोगिता सामुदायिक भवन मेघाहातुबुरु प्रांगण में आयोजित होंगे. 19 मार्च की शाम 3 बजे से बास्केट बौल थ्रो, चम्मच-गोली रेस, थ्री लेग रेस, 100 मीटर दौड़, हॉकी बॉल थ्रो, म्यूजिकल चेयर, शाम 6 बजे से वॉलीबॉल थ्रो प्रतियोगिता मेघाहातुबुरु मैदान में आयोजित होगी. 20 मार्च की शाम 3 बजे से अंताक्षरी प्रतियोगिता. 21 मार्च की शाम 4.30 बजे से आलू से बनी पकवान, बेसन से बनी मिठाईयां एवं आचार प्रतियोगिता. 22 मार्च की शाम 5 बजे से फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सामुदायिक भवन मेघाहातुबुरु में आयोजित होगी. 26 मार्च की शाम 6 बजे से पुरस्कार वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम सह भव्य समापन समारोह आयोजित की जायेगी. [wpse_comments_template]
Leave a Comment