Search

 
 
 

Kiriburu: किरीबुरु व मेघाहातुबुरु सेल खदान में तीन नवंबर तक सतर्कता जागरुकता सप्ताह

 
Kiriburu (Shailesh Singh): सेल की किरीबुरु एवं मेघाहातुबुरु खदान में अलग-अलग सतर्कता जागरुकता सप्ताह का शुभारम्भ सहायक महाप्रबंधक (सतर्कता), किरीबुरु-मेघाहातुबुरु सुमित कुमार की देखरेख में तथा मेघाहातुबुरु के सीजीएम आरपी सेलबम तथा किरीबुरु के सीजीएम कमलेश राय की अध्यक्षता में किया गया. मेघाहातुबुरु जनरल आफिस में सीजीएम आर पी सेलवम तथा किरीबुरु जनरल आफिस में सीजीएम कमलेश राय ने सबसे पहले राष्ट्रपति का संदेश पढ़कर सुनाया. 28 अक्टूबर से शुरू यह सतर्कता सप्ताह तीन नवंबर तक चलेगा. इस दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल को भी याद किया गया.

सतर्कता से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

[caption id="attachment_970871" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/29-kiriburu-sail-1-r.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> क्विज प्रतियोगिता में शामिल अधिकारी.[/caption] इसके बाद सभी सेलकर्मी,  अधिकारी व ठेका कर्मियों ने सत्यनिष्ठा का प्रण लेते हुये अपने-अपने कार्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार का बढा़वा नहीं देने की शपथ ली. इसके बाद सतर्कता से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन अधिकारियों के बीच किया गया.

किसी भी संस्थान के विकास में सबसे भ्रष्टाचार बड़ा बाधक : सुमित कुमार

सहायक महाप्रबंधक (सतर्कता) सुमित कुमार ने सेल की किरीबुरु-मेघाहातुबुरु खदान में सतर्कता विभाग द्वारा किये जाने वाले कार्यों की जानकारी सेलकर्मियों को दी. उन्होंने सीवीसी के गठन के बाद पूरे देश के पब्लिक सेक्टर के उपक्रमों में भ्रष्टाचार का ग्राफ को कितना कम किया गया उसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी संस्थान के विकास में सबसे बडी़ बाधक होता है. पहले सिर्फ अधिकारियों के बीच सतर्कता जागरुकता कार्यक्रम चलाया जाता था, लेकिन अब कर्मचारियों, ठेका श्रमिकों, स्कूल के छात्र-छात्राओं व घरेलू महिलाओं व आम नागरिकों के बीच भी यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है. बच्चे देश का भविष्य व निर्माता हैं. इनमें सत्य निष्ठा का भाव जगाया जा रहा है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा

इस सप्ताह के दौरान श्रमिकों के परिवारों के बीच भी पोस्टर व पेंटिंग प्रतियोगिता, सेलकर्मियों, अ धिकारियों, ग्रामीणों व स्कूली बच्चों के बीच भ्रष्टाचार के खिलाफ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा. इस दौरान महाप्रबंधक एस के सिंह, महाप्रबंधक एके पटनायक, महाप्रबंधक वीके सुमन, उप महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह आदि दर्जनों अधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-sand-smuggling-continues-from-gumuria-and-champua-one-hiva-caught/">Kiriburu

: गुमुरिया व चम्पुआ से बालू की तस्करी जारी, एक हाइवा पकड़ाया
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही